MP-Chhattisgarh News :सचिन पायलट को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का प्रभारी बना दिया है. इससे पहले ये जिम्मेदारी कांग्रेस की दिग्गज नेता कुमारी शैलजा के पास थी. प्रदेश में मंत्रिमंडल (Madhya Pradesh Cabinet) को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है. वहीं सीएम फेस के ऐलान के बाद भोपाल (Bhopal) से लेकर दिल्ली (Delhi) तक बैठक और मंथन का दौर जारी है. वहीं दिल्ली में सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बड़े नेताओं से एक बार फिर मुलाकात की. हालांकि इस मुलाकात के बाद जल्द मंत्रियों के नाम ऐलान होने की कयास लगाए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक एमपी कैबिनेट में नए चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं का तालमेल दिख सकता है.
ये भी पढ़े: Salaar Box Office Collection Day-1: प्रभास की 'सालार' ने दी बंपर ओपनिंग, 'जवान' का टूटा रिकॉर्ड
बता दें कि मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार जल्द हो जाएगा. गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली दौरे पर गए हैं. शुक्रवार की सुबह से दिल्ली में मुलाकात और मीटिंग का सिलसिला शुरू हो गया है. सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में सुबह-सुबह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) से मुलाकात की है. इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से भी मुलाकात की है. दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई है.
गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग के बाद सीएम मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे. उनके साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda) और राजेंद्र शुक्ल (Rajendra Shukla) भी मौजूद थे. सूत्रों की माने तो इस मुलाकात के दौरान मंत्रियों के नाम पर फाइनल मुहर लग गई है.
ये भी पढ़े: दिल्ली से छत्तीसगढ़ आ रहे 51 जिम्नास्ट फर्श पर बैठने को मजबूर, अधिकारी ने नहीं कराया रिजर्वेशन
सचिन पायलट को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है. सचिन पायलट को कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ का प्रभारी बना है. इससे पहले कांग्रेस की बड़ी नेता कुमारी शैलेजा इस जिम्मेदारी को निभा रही थी. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था.
Madhya Pradesh News: चाइनीज मांझे से हुए गंभीर हादसों को देखते पुलिस प्रशासन अब एक्शन में आ गई है. प्रशासन के इससे बचाव के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. प्रशासन ने चाइनीज मांजे के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं पुलिस मांझे, पतंग के दुकानों पर तलाशी भी ले रही है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले (Jashpur District) में एक नाबालिग बच्चे को रस्सी से बांधकर बुरी तरह से पीटा गया है. इस घटना का वीडियो मीडिया में वायरल हो गया है. बताया जा रहा है इस नाबालिग बच्चे के ऊपर स्टेशनरी का सामान चोरी करने का आरोप है. वायरल वीडियो में नाबालिग बच्चा अपना गलती मान रहा है. पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच कर रही है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले (Jashpur District) में एक नाबालिग बच्चे को रस्सी से बांधकर मारा पीटा गया है. इस घटना का वीडियो मीडिया में वायरल हो गया है. बताया जा रहा है इस नाबालिग बच्चे के ऊपर स्टेशनरी का सामान चोरी करने का आरोप है. वायरल वीडियो में नाबालिग बच्चा अपना गलती मान रहा है. पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच कर रही है.
Chhattisgarh News: राजनांदगांव पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले और बेचने वाले आरोपियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाने क्षेत्र में 12 प्रकरणों के तहत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे शराब भी जब्त की है. पकड़े गए ज्यादातर आरोपियों के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी और शराब बेचने के मामले जिले के अलग-अलग थाने में दर्ज हैं.
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं.
MP News: भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने उनके खिलाफ फैलाई जा रही भ्रामक खबरों के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ नामजद शिकायत की है. विवेक बंटी साहू ने लिखित शिकायत में बताया कि पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान और उनके करीबी बलराम विश्वकर्मा, अंकित त्रिपाठी, अतुल पटेल एवं नीतिराज रघुवंशी उनके खिलाफ भ्रामक खबर फैलाकर उनकी छवि खराब कर रहे हैं.
सागर में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षो में विवाद हुआ. इस विवाद के दौरान फ़ायरिग की गई, जिसमें एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. ये मामला बीना के आगासौद थाना के ग्राम शेखपुर का है. बता दें कि इस विवाद में एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने हमला किया. फिलहाल आगासौद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में लगातार बैठकों का दौर जारी है. दरअसल, शनिवार की सुबह 11 बजे से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री और सचिव की बैठक होगी. इसके बाद दोपहर 12.30 बजे विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट से वंचित पूर्व विधायकगण के साथ बैठक होगी. फिर दोपहर 2 बजे से प्रदेश मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्षगण की बैठक होगी. वहीं दोपहर 3.30 बजे समस्त जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण की बैठक होगी.
जशपुर में चोरी के शक में नाबालिग के हाथ-पैर बांधकर उससे पूछताछ की. बता दें कि अब ये वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें किताब दुकान के संचालक नाबालिग के हाथ-पैर को बांधकर उससे पूछताछ कर रहा है. ये मामला पत्थलगांव थाने का है.
छतरपुर-सागर रोड पर शाहगढ़ के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई. हादसा ट्रक चालक लापरवाही से होना बताया जा रहा है. बता दें कि तीनों बटियागढ़ के किशनगंज से टोरिया से लौट रहे थे.