विज्ञापन
3 years ago

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के ठिकानों पर चल रही आईटी की रेड अभी भी जारी है. पिछले 48 घंटे से चल रही इस रेड में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के इनकम टैक्स अधिकारी शामिल हैं. पूर्व मंत्री के सहयोगियों के साथ ही यह रेड कई बिल्डर्स और बिजनेसमैन के ठिकानों पर भी चल रही है. जानकारी के मुताबिक, आईटी की रेड रायपुर, दुर्ग, भिलाई और रायगढ़ समेत कई अन्य शहरों में पिछले 48 घंटे से चल रही है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर जाएंगे. जहां वे विश्व आद्रभूमि दिवस के मौके पर सिरपुर तालाब स्थित कार्यक्रम में सुबह 11 बजे शामिल होंगे. बता दें कि इंदौर का सिरपुर तालाब रामसर साइट में शामिल है. इसके बाद सीएम मोहन यादव दोपहर 1 बजे इंदौर नगर निगम कार्यालय पहुंचकर परिसर हॉल का लोकार्पण करेंगे. दोपहर 2.45 बजे सीएम यादव वापस इंदौर से राजधानी भोपाल के लिए रवाना होंगे. शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रालय पहुंचेंगे.

मध्य प्रदेश में आज कई स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिला, जबकि कई स्थानों पर ठंड नदारद दिखी. प्रदेश में ठंड का उतार-चढ़ाव भरा रुख जारी है. कई जगह ठंड का आलम ये हैं कि लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी सीमा क्षेत्र पर भयंकर ठंड पड़ रही है. छतरपुर और अशोकनगर में आज घना कोहरा देखने को मिला. वहीं दक्षिणी सीमा पर स्थित बैतूल में ठंड नदारद दिखी. राजधानी भोपाल में फिलहाल मौसम साफ दिखा. दोपहर तक में धूप निकलने की वजह से तापमान बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं. वहीं गुरुवार रात को तापमान में सामान्य गिरावट देखने को मिली.

वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां ठंड और बारिश का मिश्रण देखने को मिल रहा है. राज्य के कई शहरों में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है. जबकि राजधानी रायपुर में सामान्य मौसम देखने को मिला. यहां ठंड कम हो गई है और धूप खिली हुई है. वहीं अंबिकापुर में कल हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें - कब रुकेगी ESB की मनमानी? लंबे इंतजार के बाद आया ग्रुप-1 परीक्षा का रिजल्ट, दो दिन बाद होल्ड पर डाला

ये भी पढ़ें - Petrol-Diesel Price: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए जारी हुए ईंधन के नए दाम, यहां जानें आज के ताजा भाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close