Madhya Pradesh, Chhattisgarh News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का बजट पेश करेंगी. आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बजट अंतरिम होगा, चुनाव के बाद पूरा बजट पेश किया जाएगा. आज देश भर की निगाहें बजट पर होंगी. वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरिया जिले में झुमका जल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. सीएम दोपहर 1 बजे बैकुंठपुर पहुंचेंगे और करीब डेढ़ घंटे यहां रहेंगे. इस दौरान सीएम 58 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 16 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. दो दिन के इस महोत्सव में बॉलीवुड गायकों के साथ स्थानीय कलाकार धूम मचाएंगे. महोत्सव में पर्यटन व उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समेत अन्य मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे.
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मुरैना जिले के दौरे पर रहेंगे. जहां सीएम प्रदेश व्यापी रोजगार कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रदेश की नई नवेली मोहन यादव सरकार का यह पहला प्रदेश व्यापी रोजगार कार्यक्रम होगा. जिसके माध्यम से सीएम मोहन यादव 7 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लोन देंगे. इसके साथ ही वे अनूपपुर, बड़वानी, दमोह और छतरपुर के जिलों के हितग्राहियों से सीधा संवाद भी करेंगे. इसके अलावा सीएम संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक भी करेंगे.
ये भी पढ़ें - CM मोहन का पहला रोजगार कार्यक्रम आज, मुरैना में 7 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए देंगे लोन
ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ सरकार ने 'महतारी वंदन' योजना को दी मंजूरी, अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए