मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में सर्दी का सितम जारी है. दोनों राज्यों के कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है. मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां मंगलवार, 19 दिसंबर को ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, रीवा, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी में हल्का और मध्यम कोहरा छाए रहा. वहीं वहीं प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान पचमढ़ी, उमरिया और रीवा में दर्ज किया गया. यहां का तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
इन जिलों में ऐसा रहा तापमान
दमोह में 9.9 डिग्री, जबलपुर में 7.9, डिग्री, खजुराहो में 9 डिग्री, मंडला 8.6 डिग्री, नौगांव में 8.3 डिग्री, रीवा में 6.4 डिग्री, सागर में 9.2 डिग्री, सतना में 8.5 डिग्री, सीधी में 9.4 डिग्री, भोपाल में 9.9 डिग्री, दतिया में 8.5 डिग्री, ग्वालियर में 9 डिग्री, पचमढ़ी में 6.5 डिग्री, राजगढ़ में 8.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
ये भी पढ़े: MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में पारा 6 डिग्री तक पहुंचा, IMD ने जारी किया अलर्ट
पश्चिमी विभोर और बर्फबारी की वजह से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. ऐसे में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. तो कोई अपने आप को इस ठंडी में फिट रखने के लिए योग और प्राणायाम करते नजर आ रहा है. बता दें कि खंडवा में रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. वहीं दिन के तापमान 22.01 डिग्री सेल्सियस के करीब बताई पहुंच चुका है.
ये भी पढ़े: MP-CG Petrol-Diesel Price: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में आज बदल गए पेट्रोल-डीजल का भाव? यहां चेक करें ताजा रेट