विज्ञापन
3 years ago

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Mohan Yadav) शुक्रवार, 05 जनवरी को रीवा (Rewa) के दौरे पर रहेंगे. इस मौके पर सीएम मोहन यादव जन आभार यात्रा (Jan Abhar Yatra) कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके साथ ही NCC ग्राउंड में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. 

भोपाल से सुबह 11 बजे होंगे रवाना 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज रीवा के दौरे पर रहेंगे. सीएम भोपाल से सुबह 11 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे. इसके बाद डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से हेलीकॉप्टर से 11:40 बजे रीवा के लिए रवाना होंगे. वो 12:35 बजे सैनिक स्कूल के हेलीपैड में उतरेंगे. यहां से सीएम यादव हेलीपैड से विवेकानंद पार्क जाएंगे, जहां 12:40 बजे विवेकानंद की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करेंगे. इसके बाद मोहन यादव जन आभार यात्रा में शामिल होंगे.

विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

दोपहर 3:15 बजे NCC ग्राउंड में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. फिर दोपहर 3:45 बजे NCC ग्राउंड में बैठक करेंगे. इसके बाद शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय में कानून व व्यवस्था और विकास कार्यों के संबंध में रीवा संभागीय की समीक्षा बैठक लेंगे. 

छत्तीसगढ़ में भाजपा की अहम बैठक, सीएम विष्णु देव होंगे शामिल

इधर, छत्तीसगढ़ के राजधानी में रायपुर में आज भाजपा की अहम बैठक होगी. ये बैठक रायपुर के जन्म भवन में होगी. ये बैठक सुबह 10:45 से शुरू होगी. सूत्रों के मुताबिक, ये बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हो रहा है. बता दें कि इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय पांडा, सह प्रभारी नितिन नवीन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़े: Rewa News : सीएम मोहन यादव का रोड शो, विंध्य में ₹320 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

पूरी स्टोरी पढ़ें
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com