विज्ञापन
3 years ago

Madhya Pradesh & Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलाधिकारियों से कहा है कि आम जनता तक शासन की योजना पहुंचाने में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी. अफसरों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय (Chief Minister Vishnudev Sai )ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के साथ कांफ्रेंस के दौरान शासन की योजनाओं और कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.

इस दौरान साय ने कहा कि राज्य शासन और भारत सरकार की योजनाएं प्रदेश में चल रही हैं. सभी योजनाओं को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता है, जिलाधिकारी ध्यान रखें कि जिला प्रशासन की तरफ से योजना पहुंचाने में किसी भी तरह की कोताही न हो, क्योंकि ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जन सेवक बनकर काम करने की दी सीख

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि हमारे प्रधानमंत्री अपने आपको प्रधानमंत्री नहीं, जन सेवक मानते हैं. हम सब भी लोक सेवक हैं, हम सबका उद्देश्य जनसेवा है. जिलाधिकारी से लेकर पटवारी तक और एसपी से लेकर आरक्षक तक हम सबको जनता की सेवा में तत्पर रहना होगा.

यह भी पढ़ें: कोर्ट का एक्शन! फर्जी कार्रवाई करने पर पुलिस के खिलाफ ही दर्ज हो गई FIR, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें: ".... इसलिए बोलता हूं कि हेमा मालिनी को रखो ना यार", मंत्री शाह ने एक्ट्रेस को लेकर दिया बड़ा बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com