विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Oct 12, 2023

MP Assembly Elections : 'राहुल-प्रियंका' के दौरे से कांग्रेस को आशा, तो BJP इसे बता रही है नुकसान

कांग्रेस ने जिस तरह हिमाचल और कर्नाटक में जीत हासिल की उसको देखकर मध्य प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता उम्मीद लगा रहे हैं कि राहुल और प्रियंका की जोड़ी का फायदा उनको मध्य प्रदेश में भी मिलेगा और मध्य प्रदेश में भी वह कर्नाटक जैसे परिणाम को दोहरा पाएंगे. 

Read Time: 6 min
MP Assembly Elections : 'राहुल-प्रियंका' के दौरे से कांग्रेस को आशा, तो BJP इसे बता रही है नुकसान
राहुल-प्रियंका के दौरे से कांग्रेस को आशा, तो BJP इसे बता रही है नुकसान

Madhya Pradesh Assembly Elections : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद राहुल और प्रियंका की भाई-बहन की जोड़ी मैदान मे उतर गई है. जहां राहुल गांधी 10 दिन के अंदर दो बार मध्य प्रदेश आ चुके हैं तो वहीं प्रियंका गांधी गुरुवार को 6 महीने के अंदर चौथी बार मध्य प्रदेश पहुंची. भाई-बहन के दौरे से जहां कांग्रेस आशांवित है, तो वहीं BJP पुराने चुनावों की याद दिलाकर हमलावर है. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं. 


सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री मध्य प्रदेश में मोर्चा संभाले हुए हैं, तो वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मैदान में हैं. दोनों भाई-बहन लगातार मध्य प्रदेश में सभाएं कर रहे हैं. इस दौरान वह केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार पर जमकर आरोपों की झड़ी लगा रहे हैं. साथ ही अपनी सरकार आने पर उनको न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV


अगर राहुल गांधी की बात करें, तो राहुल गांधी 30 सितंबर को मध्य प्रदेश के शाजापुर और 10 अक्टूबर को शहडोल पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. वहीं प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर 21 जुलाई को ग्वालियर और 5 अक्टूबर को धार आई. जिसके बाद वह गुरुवार 12 अक्टूबर को मंडला पहुंची. राहुल और प्रियंका के जरिए कांग्रेस अपनी बात को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है. 

राहुल व प्रियंका हमारे आग्रणी नेता हैं. मुझे लगता है जो भ्रष्टाचार की सरकार है, जो अनैतिक चोरी की सरकार है...वह शिवराज सिंह चौहान की है. उसका इस बार जाना तय है. किस तरह से यहां पर ढाई सौ से ज्यादा घोटाले हुए हैं. किस तरह से यहां पर आदिवासी भाई-बहनों के हक़ों को खाया गया है..किस तरह से यहां पर ओबीसी के हक़ों को खाया गया है, किस तरह से महिलाओं की अस्मिता को तार-तार किया गया है और शिवराज सरकार सोती रही है.

आलोक शर्मा

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता


आलोक शर्मा ने आगे कहा कि प्रियंका जी और राहुल जी जो बार-बार आ रहे हैं उसका केवल एक ही कारण है की जनता तक अपनी बात को पूरी तरह से पहुंचाया जा सके. यही कारण है कि हमारे तमाम लीडर और आने वाले समय में खड़गे साहब भी यहां पर आएंगे. कांग्रेस एकजुट होकर पूरी ताकत से लड़ेगी. मध्य प्रदेश की जनता को न्याय मिले हम यह सुनिश्चित करेंगे. पूरी कांग्रेस इस बार एक समूह के रूप में आगे बढ़ रही है. सारे कार्यकर्ता पूरे मध्य प्रदेश से मेहनत कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - EC डिप्टी कमिश्नर ने कहा-"स्वच्छता के साथ मतदान में भी नंबर-1 बनकर मिसाल कायम करे इंदौर"


राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरों को लेकर BJP  हमलावर है. जब जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश आते हैं, उससे पहले BJP के नेता उन पर आरोपी की झड़ी लगा देते हैं. राहुल-प्रियंका के मध्य प्रदेश दौरों पर BJP मानकर चल रही है कि राहुल प्रियंका से उसको मध्य प्रदेश में कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि राहुल और प्रियंका यूपी और गुजरात में कोई जादू नहीं दिखा पाए तो उसको लग रहा है कि अब मध्य प्रदेश में भी इन दोनों भाई-बहन का कोई जादू नहीं चलेगा. 

'राहुल गांधी तो खुद अमेठी से चुनाव नहीं जीत सके...इतने दौरे किए, जो व्यक्ति खुद का चुनाव नहीं जीत सकता वह कांग्रेस को क्या जिताएगा.' - नरेंद्र सलूजा  
प्रियंका गांधी में अगर जिताने की इतनी क्षमता होती तो राहुल गांधी को ही जिता देती. जब दोनों भाई-बहन मिलकर पूरी यूपी में दो सीट ला पाए. जब गुजरात में इन्होंने कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर लिया तो मध्य प्रदेश में क्या करेंगे. जहां-जहां जाएंगे, जहां-जहां पैर पड़े बंटाधार के..वहां वहां सूपड़ा साफ. यह जहां-जहां सभा करने जाएंगे, आप नोट कर लें..वहां वहां कांग्रेस का सुपड़ा साफ होगा. 

नरेंद्र सलूजा

भाजपा प्रवक्ता


नरेंद्र सलूजा ने आगे कहा, 'राहुल गांधी- प्रियंका गांधी यह सब पर्यटन पर मध्य प्रदेश आते हैं. इसके पहले भी कई बार आए हैं. इसके पहले भी हमने परिणाम देखे हैं.  कांग्रेस सबसे दयनीय स्थिति में इस बार नजर आएगी. सबसे कम सीट कांग्रेस को इस बार मध्य प्रदेश में मिलेंगी. ' 

कांग्रेस ने जिस तरह हिमाचल और कर्नाटक में जीत हासिल की उसको देखकर मध्य प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता उम्मीद लगा रहे हैं कि राहुल और प्रियंका की जोड़ी का फायदा उनको मध्य प्रदेश में भी मिलेगा और मध्य प्रदेश में भी वह कर्नाटक जैसे परिणाम को दोहरा पाएंगे. 

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: पितृपक्ष की वजह से कांग्रेस की लिस्ट नहीं आई या बात कुछ और है?

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close