विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2024

Gwalior: चुनाव में खपाने लाए हथियारों के साथ पुलिस ने दो युवकों को दबोचा, पूछताछ में होंगे कई बड़े खुलासे

Gwalior Crime News: लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस जिलेभर में निगरानी बनाए हुए है. इस बीच पुलिस ने दो युवकों को हथियारों के जखीरा के साथ गिरफ्तार किया है.अब इनसे पूछताछ की जा रही है. 

Gwalior: चुनाव में खपाने लाए हथियारों के साथ पुलिस ने दो युवकों को दबोचा, पूछताछ में होंगे कई बड़े खुलासे

Police arrested youth with illegal weapons: आगामी लोकसभा चुनावों (Loksabha Election) के मद्देनजर ग्वालियर (Gwalior) जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धर पकड़ के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने तस्करों के कब्जे से अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है. चुनावों में खपाने के लिए लाए गए एक अधिया बन्दूक और 9 देशी कट्टे पुलिस ने बरामद किए हैं. यह कार्रवाई जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने की है.  

ऐसे हुई कार्रवाई

बता दें कि SP धर्मवीर सिंह के निर्देश पर SDOP बेहट संतोष कुमार पटेल के मार्गदर्शन में बेहट अनुभाग के समस्त थानों और चेकपोस्ट पर संदिग्ध बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. थाना प्रभारी बिजौली प्रशिक्षु IPSअनु बेनीवाल को सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो लड़के भिंड की ओर से पिट्ठू बैग में अवैध असलाह बारूद लेकर आ रहे हैं. लेकिन इन्हें पुलिस टीम के मौजूदगी की जानकारी मिल गई तो वापस हस्तिनापुर की ओर भाग गए. हस्तिनापुर थाना प्रभारी राजकुमार राजावत मय बल के ग्वालियर-भिंड ज़िला की सीमा पर जखारा चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने स्प्लेण्डर मोटर साइकिल वाले को पकड़ा और उसके कब्जे से 5 अवैध कट्टे व मय पांच ज़िंदा कारतूस जब्त किए. 

यह भी पढ़ें: हैरानी में डाल देगी रिक्शा चालक की हरकत, 10 किलो 'चांदी चोरी' का राज़ खुला तो सब रह गए दंग 

पुलिस कर रही पूछताछ 

पकड़ा गया आरोपी जनारपुरा का रहने वाला है. दोनों बदमाशों ने बताया कि वे चोरी करते हैं. उनसे पूछताछ पर दर्जनों चोरी की वारदातों के खुलासा होने की संभावना है. इन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी. पुलिस अफसरों ने बताया कि इनके पास से मिली मोटर साइकिल भी चोरी की हुई है. इसके बारे में और ज़्यादा जानकारी ली जा रही है. 

ये भी पढ़ें क्या MP के पन्ना में दबा है कोई मंदिर? जांच में ASI ने किए चौंकाने वाले खुलासे

                                                                                                                                        
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com