विज्ञापन
This Article is From May 27, 2025

CM मोहन यादव ने लिज्जत पापड़ यूनिट में महिला श्रमिकों से किया संवाद, इतनी सहायता राशि देने का किया ऐलान

Lijjat Papad: लिज्जत पापड़ यूनिट में सीएम मोहन यादव ने कहा कि "लिज्‍जत के उत्‍पादों का लाजवाब स्‍वाद बहनों की मेहनत का परिणाम है. सरकार और समाज की भागीदारी से महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं. आज प्रदेश की अनेक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्‍त होकर परिवार के लालन-पालन और समाज मे अपनी समान भागीदारी निभा रही है और वे समाज के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं."

CM मोहन यादव ने लिज्जत पापड़ यूनिट में महिला श्रमिकों से किया संवाद, इतनी सहायता राशि देने का किया ऐलान
Lijjat Papad: लिज्जत पापड़ यूनिट में सीएम मोहन यादव

Lijjat Papad: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबलपुर में श्री महिला गृह उद्योग लिज्जत पापड़ द्वारा संचालित यूनिट का अवलोकन करने के साथ ही अपने विचार साझा किए. इस अवसर पर उन्होंने उद्यमशील लाडली बहनों से संवाद भी किया. सीएम ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयोगों से बड़ी संख्या में बहनों को रोजगार मिला है. बहनों की मेहनत और स्नेह ने लिज्जत पापड़ के स्वाद को विशेष बना दिया है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोटे से गृह उद्योग से देश का प्रतिष्ठित ब्रांड बनने की यात्रा में ढाई हजार से अधिक बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लिज्जत परिवार को बधाई दी.

मुख्‍यमंत्री सहायता कोष से राशि देने का ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लिज्जत का यह भवन श्रम का मंदिर हैं. इस मंदिर में काम करके आशीर्वाद मिलता हैं. उन्होंने कहा कि श्री महिला गृह उद्योग की बहनों की मेहनत ही लिज्जत के उत्पादों के स्‍वाद को लाजवाब बनाता हैं. लिज्जत के देश-विदेश में विख्यात होने का कारण भी बहनों की मेहनत हैं. मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अन्‍य जन प्रतिनिधियों के साथ श्री महिला गृह उद्योग के भवन का निरीक्षण कर व्‍यवस्‍थाओं का अवलोकन किया. मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने श्री महिला गृह उद्योग को मुख्‍यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रूपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला, युवा, गरीब एवं किसानों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरसिंहपुर में हुए किसान उद्योग समागम कार्यक्रम का उल्लेख करते हुऐ बताया कि प्रदेश सरकर किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज एवं उन्नत कृषि उपकरण उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन को बढ़ाने और कृषि उत्पाद को बाजार में बेहतर मूल्य दिलाने की दिशा में कार्य कर रही हैं. उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में रोजगार के सृजन के लिए फूड प्रोसेसिंग उद्योगों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है.

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सरकार और समाज की भागीदारी से महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं. आज प्रदेश की अनेक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्‍त होकर परिवार के लालन-पालन और समाज मे अपनी समान भागीदारी निभा रही है और वे समाज के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं.

भोपाल में महिला महासम्मेलन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर ऐसी ही महिलाओं के सम्मान में भोपाल में महिला महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप से शामिल होंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री महिला गृह उद्योग की संचालक प्रक्षा ओसवाल सहित समिति की बहनों को गृह उद्योग के आगामी उत्‍पादों एवं योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण भी दिया.

यह भी पढ़ें : Women Commandos: नक्सलियों के खात्मे के बीच, 'दंतेश्वरी लड़ाके' की कहानी; सरेंडर के बाद मोर्चे पर जुटीं

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: 24वीं किस्त जारी, विंध्य को CM मोहन की सौगात, लाडली बहनों के खातों में ₹1250

यह भी पढ़ें : ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल को मिली कमान

यह भी पढ़ें : COVID-19: फिर बढ़ने लगे हैं कोविड के मामले; हेल्थ एक्सपर्ट ने दी ये सलाह, पूरी है तैयारी; दिशा निर्देश जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com