विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2026

औद्योगिक क्षेत्र की महिलाओं को बड़ी सौगात: पीथमपुर में तैयार हो रहा 1776 बेड क्षमता वाला नया महिला हॉस्टल

मध्य प्रदेश के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने जिले के पहले और सबसे बड़े महिला हॉस्टल का निरीक्षण किया. 1776 बेड क्षमता वाले इस हॉस्टल का उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास प्रदान करना है.

औद्योगिक क्षेत्र की महिलाओं को बड़ी सौगात: पीथमपुर में तैयार हो रहा 1776 बेड क्षमता वाला नया महिला हॉस्टल

मध्य प्रदेश की औद्योगिक नगरी पीथमपुर में निर्माणाधीन महिला हॉस्टल का केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने निरीक्षण किया. यह बहुमंजिला हॉस्टल कामकाजी महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है, जो औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के लिए दूर-दराज से आती हैं.

एमपी के धार से भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर कार्यरत महिला श्रमिकों से संवाद किया. उन्होंने उनके कार्य की प्रकृति, मजदूरी दर और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. साथ ही श्रमिकों को बताया कि यह परियोजना महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

मंत्री ठाकुर ने कहा कि यह हॉस्टल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिला सशक्तिकरण की सोच का हिस्सा है. पीथमपुर एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं रोजगार के लिए आती हैं और उन्हें रहने की उचित व्यवस्था नहीं मिल पाती. इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जिले का पहला और सबसे बड़ा महिला हॉस्टल स्वीकृत किया गया है.

करीब 58 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस हॉस्टल में छह मंजिला आठ ब्लॉक बनाए जा रहे हैं. प्रत्येक ब्लॉक में 222 कमरे होंगे. कुल मिलाकर 1776 बेड की क्षमता वाला यह हॉस्टल 4 एकड़ भूमि पर 18 माह में तैयार किया जाएगा. इसमें सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

मीडिया से चर्चा में मंत्री ने इसे औद्योगिक क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी सौगात बताया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती, मंडल अध्यक्ष गणेश जायसवाल, कुंदन पवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. यह परियोजना क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com