विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2023

Khargone News: जामघाट में मिनी ट्रक 100 फिट गहरी खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन में एक मिनी ट्रक 100 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में ट्रक में सवार तीन लोगों की मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर शिनाख्ती में जुट गई है.

Khargone News: जामघाट में मिनी ट्रक 100 फिट गहरी खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
खरगोन:

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन (Khargone) जिले में शनिवार की रात एक मिनी ट्रक 100 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे ंमें मिनी ट्रक में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई. यह घटना मंडलेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जामघाट के पास हुई है. पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी है. पुलिस के मुताबिक, अभी तक मरने वालों की शिनाख्त नहीं की जा सकी है.

जाम घाट के ढलान पर असंतुलित होकर खाई में गिरी मिनी ट्रक

दरअसल, मिनी ट्रक मंडलेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाम घाट के ढलान पर असंतुलित होकर खाई में गिर गई और करीब 100 फीट नीचे जाने पर वह एक पेड़ में अटक गई. हालांकि ट्रक के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. घटना के वक्त ट्रक में जो लोग सवार थे, उनके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है. पुलिस जानकारी जुटाने के प्रयास कर रही है. 

ये भी पढ़े: Bigg Boss 17: KKK 13 की इस खिलाड़ी ने लगाया ऐश्वर्या शर्मा पर गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

मरने वालों की अब तक नहीं की जा सकी शिनाख्त

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शनिवार रात मंडलेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जामघाट के पास हुई. वहीं मंडलेश्वर पुलिस थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने कहा कि लोहे के सरिये और अन्य सामान ले जा रहे मिनी ट्रक के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन गहरी खाई में गिर गया. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक मदद वहां पहुंची, ट्रक में सवार तीन लोगों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. 

ये भी पढ़े: MP Election 2023: ग्वालियर पूर्व से सिंधिया की दादी को मिला टिकट, 1 समर्थक और 2 मंत्री का टिकट कटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com