विज्ञापन

IPS Transfer Madhya Pradesh: 14 आईपीएस के तबादले, संजय कुमार भोपाल के नए पुलिस आयुक्त

IPS Transfer Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश सरकार ने 14 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं. भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को IG SCRB बनाया गया है, जबकि संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है.

IPS Transfer Madhya Pradesh: 14 आईपीएस के तबादले, संजय कुमार भोपाल के नए पुलिस आयुक्त

IPS Transfer Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने 29 जनवरी 2026 को एक बार फिर IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं. राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत 14 IPS अधिकारियों का तबादला किया है. इस तबादला सूची में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट से जुड़ा अहम बदलाव भी शामिल है.

भोपाल के पुलिस कमिश्नर बदले

भोपाल के मौजूदा पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को नई जिम्मेदारी देते हुए IG SCRB (State Crime Records Bureau) बनाया गया है. 

IPS Transfer Madhya Pradesh

IPS Transfer Madhya Pradesh

संजय कुमार को मिली भोपाल की कमान

वहीं वरिष्ठ IPS अधिकारी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है. प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को राजधानी की कानून व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है. राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

IPS Transfer MP: मध्‍य प्रदेश में आईएएस अफसरों की तबादला सूची

1 पंकज कुमार (IPS 1992)

वर्तमान पद: विशेष पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल
(विशेष पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ / CID, सतर्कता पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार)

नई पदस्थापना: विशेष पुलिस महानिदेशक, CID पुलिस मुख्यालय भोपाल
एवं विशेष पुलिस महानिदेशक, सतर्कता पुलिस मुख्यालय भोपाल
(अतिरिक्त प्रभार)

2. अनंत कुमार सिंह (IPS 1994)

वर्तमान पद: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से कार्यमुक्त

नई पदस्थापना: विशेष पुलिस महानिदेशक / प्रबंध संचालक
म.प्र. पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, भोपाल 

IPS Transfer Madhya Pradesh

IPS Transfer Madhya Pradesh

3. के.पी. वेंकटेश्वर राव (IPS 1995)

वर्तमान पद: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स
पुलिस मुख्यालय भोपाल

नई पदस्थापना: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय भोपाल
एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ / नक्सल ऑपरेशन
(अतिरिक्त प्रभार)

4. उमेश जोगा (IPS 1997)

वर्तमान पद: पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन, उज्जैन

नई पदस्थापना: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / परिवहन आयुक्त, म.प्र., ग्वालियर
(परिवहन विभाग को सेवाएं सौंपते हुए) 

Latest and Breaking News on NDTV

5. डी. श्रीनिवास वर्मा (IPS 1997)

वर्तमान पद: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल

नई पदस्थापना:  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स, पुलिस मुख्यालय भोपाल
एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ, पुलिस मुख्यालय भोपाल
(अतिरिक्त प्रभार)

6. विवेक शर्मा (IPS 1998)

वर्तमान पद: पुलिस महानिदेशक / परिवहन आयुक्त, म.प्र., ग्वालियर

नई पदस्थापना: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीआरआई
पुलिस मुख्यालय भोपाल
(परिवहन विभाग से सेवाएं वापिस लेते हुए) 

Latest and Breaking News on NDTV

7. अनुराग यादव (IPS 1998)

वर्तमान पद: पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल

नई पदस्थापना:
संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, म.प्र. 
(खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सेवाएं सौंपते हुए)

8.राकेश गुप्ता (IPS 1999)

वर्तमान पद: संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, म.प्र.

नई पदस्थापना: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन, उज्जैन
(खेल एवं युवक कल्याण विभाग से सेवाएं वापिस लेते हुए)

9. अभय सिंह (IPS 2002)

वर्तमान पद: पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (देहात जोन)

नई पदस्थापना: पुलिस महानिरीक्षक (योजना)
पुलिस मुख्यालय, भोपाल

10. हरिनारायण चारी मिश्र (IPS 2003)

वर्तमान पद: पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल

नई पदस्थापना: पुलिस महानिरीक्षक (SCRB)
पुलिस मुख्यालय, भोपाल 

Latest and Breaking News on NDTV

11. संजय कुमार (IPS 2004)

वर्तमान पद: पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट जोन, बालाघाट

नई पदस्थापना: पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल

12. संजय तिवारी (IPS 2004)

वर्तमान पद: पुलिस महानिरीक्षक (योजना), पुलिस मुख्यालय, भोपाल 

नई पदस्थापना: पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (देहात) जोन

13. राजेश एन. (IPS 2006)

  • वर्तमान पद:
    पुलिस महानिरीक्षक (एससीआरबी), पुलिस मुख्यालय, भोपाल

  • नई पदस्थापना:
    पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल जोन, शहडोल

14. ललित शाक्यवार (IPS 2008)

  • वर्तमान पद:
    पुलिस महानिरीक्षक, शिकायत एवं मानव अधिकार,
    पुलिस मुख्यालय, भोपाल

  • नई पदस्थापना:
    पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट जोन, बालाघाट

IPS संजीव शुक्‍ला: रायपुर के पहले पुल‍िस कम‍िश्‍नर बनने की इनसाइड स्‍टोरी, ज्‍वाइन करते ही क्‍या बोले?

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close