विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2026

जांजगीर प्रभारी SP आदेश में बदलाव: विमल कुमार बैस की जगह निवेदिता पाल को सौंपी गई जिले की कमान, आदेश जारी

Janjgir in-charge SP Nivedita Pal: जांजगीर-चांपा के नियमित SP विजय पांडेय 45 दिवसीय ट्रेनिंग के लिए भेजे गए हैं. उनकी अनुपस्थिति में जिले की कानून-व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए निवेदिता पाल को जिले की कमान सौंपी गई है.

जांजगीर प्रभारी SP आदेश में बदलाव: विमल कुमार बैस की जगह निवेदिता पाल को सौंपी गई जिले की कमान, आदेश जारी

Janjgir in-charge SP order Amendment: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक बदलाव किया गया है. जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी SP को लेकर जारी किए गए आदेश में संशोधन किया गया है. इस संशोधन के बाद निवेदिता पाल को जिले की कमान सौंपी गई है. पूर्व आदेश में अतिरिक्त प्रभार विमल कुमार बैस को दिया गया था. संशोधित आदेश को DGP ने जारी कर दिया है.

कौन हैं निवेदिता पाल?

निवेदिता पाल वर्तमान में 6वीं बटालियन कमांडेंट हैं. उन्हें जांजगीर-चांपा जिले का प्रभारी पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. यह निर्णय विभागीय आवश्यकताओं और प्रशासनिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

विजय पांडे 45 दिवसीय ट्रेनिंग पर

दरअसल, जांजगीर-चांपा के नियमित एसपी विजय पांडेय 45 दिवसीय ट्रेनिंग के लिए भेजे गए हैं. उनकी अनुपस्थिति में जिले की कानून-व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए यह बदलाव किया गया है. यह ट्रेनिंग नेशनल पुलिस अकादमी (NPA), हैदराबाद में आयोजित होगी, जो 6 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी.

इन जिलों की जिम्मेदारी इन SP के कंधों पर

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के चार जिलों के एसपी लंबी ट्रेनिंग पर भेजे गए हैं. रायपुर ग्रामीण, कोंडागांव, गरियाबंद और जांजगीर-चांपा के एसपी ट्रेनिंग पर NPA रवाना हुए. ऐसे में मनीषा ठाकुर रावटे को रायपुर ग्रामीण का एसपी चार्ज दिया गया है. विमल कुमार बैस को जांजगीर चांपा का प्रभार दिया गया था, लेकिन संसोधित आदेश में निवेदिता पाल को प्रभार बनाया गया है. त्रिलोक बंसल को कोंडागांव के प्रभारी एसपी होंगे, जबकि नीरज चंद्राकर को गरियाबंद एसपी का प्रभार दिया गया है.

ये भी पढ़ें: विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म, MP विधानसभा सचिवालय ने जारी किया आदेश, दतिया सीट रिक्त घोषित

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com