विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2026

Indore Blackmailing Gang: हनीट्रैप कर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 महिला समेत तीन गिरफ्तार

Indore Honeytrap Blackmailing Gang: इंदौर जिले के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े दो महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है. महिला पहले फेसबुक पर दोस्ती करती थी और फिर हनीट्रैप कर ब्लैकमेलिंग करती थी.

Indore Blackmailing Gang: हनीट्रैप कर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 महिला समेत तीन गिरफ्तार

Indore Blackmailing Gang: इंदौर जिले के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है. साथ ही दो महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एक रिटायर्ड फौजी की शिकायत के आधार पर की गई, जिसे हनीट्रैप के जरिए लाखों रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया था. जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता दीपक, जो पूर्व में भारतीय सेना में पदस्थ थे और वो वर्तमान में महू में निजी नौकरी कर रहे हैं.

ऐसे महिला करती थी ब्लैकमेल

शिकायतकर्ता दीपक को एक महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया. बातचीत के बाद महिला ने दीपक को मिलने के लिए एक रिसॉर्ट में बुलाया. जब दीपक वहां पहुंचे, तो कुछ देर बाद एक अन्य युवक और महिला भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद आरोपियों ने दीपक को आपत्तिजनक स्थिति में फंसाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और डराकर उनसे लाखों रुपए वसूल लिए. घटना के बाद पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर बड़गोंदा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया.

सोशल मीडिया से करती थी दोस्ती

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद सुनियोजित थी, जिसमें पहले सोशल मीडिया के जरिए शिकार को फंसाया जाता था, फिर मुलाकात के बहाने बुलाकर ब्लैकमेल किया जाता था.

इस मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया, जब इंदौर निवासी एक अन्य युवक भी इसी प्रकार की शिकायत लेकर थाने पहुंचा. उसने भी बताया कि उसी गिरोह की महिलाओं ने उसके साथ भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था. फिलहाल पुलिस एक अन्य फरार महिला आरोपी की तलाश में जुटी है.

गिरोह ने कई लोगों को बनाया अपना शिकार

अधिकारियों का मानना है कि यह गिरोह पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है. इसी को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि अन्य पीड़ितों और आरोपियों की जानकारी सामने आ सके. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

ये भी पढ़ें: विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म, MP विधानसभा सचिवालय ने जारी किया आदेश, दतिया सीट रिक्त घोषित

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com