विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2025

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, मंदसौर में लव मैरिज करने के बाद पति-पत्नी ने एक साथ ऐसे दे दी जान

Couple Commits Suicide: मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी ने घरेलू कलह के चलते कीटनाशक पी लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई. मृतक दंपती की पहचान अरुण और पवित्रा के रूप में हुई है.

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, मंदसौर में लव मैरिज करने के बाद पति-पत्नी ने एक साथ ऐसे दे दी जान

Mandsaur Crime News: मध्य प्रदेश के मंदसौर में घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी ने कीटनाशक पी लिया. दोनों को मंदसौर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दंपती को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के अनुसार, मामला पिपलिया मंडी थाना का है, जहां अरुण और उसकी पत्नी पवित्रा में कुछ दिनों से आपसी मतभेद चल रहे थे, जिसके चलते उनमें विवाद होता रहता था. अरुण के रिश्तेदार ने बताया कि आशंका है कि उसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया. अरुण ने परिजनों की इच्छा के खिलाफ प्रेम विवाह किया था.

मां ने साजिश का लगाया आरोप

उधर, मृतका पवित्रा की मां कविता ने साजिश का आरोप लगाया है. उन्होंने उसकी मौत को संदिग्ध मानते हुए मामले की जांच की मांग की है.

पिपलिया मंडी टीआई शिवांशु मालवीय ने बताया कि सोमवार सुबह पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के मुंदरी में एक युवक युवती के जहर खाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्हें अस्तर लाया गया, जहां पर दोनों की मौत हो गई. युवक युवती साथ में रहते थे.

ये भी पढ़ें- गरियाबंद में 8 लाख रुपये की इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, मारे गए नक्सली DVC मेंबर सत्यम की पत्नी है

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com