Madhya Pradesh News: ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है. ग्वालियर पुलिस ने हथियार बेचने वाली गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. इसके पास से छह देशी पिस्टल भी पुलिस ने बरामद की है. बताया जा रहा है, वह ग्वालियर में हथियारो की डिलीवरी देने आया था.
ये भी पढ़ें Gwalior: सीएम के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस, जमानत रद्द कराने के लिए बनाई 30 अपराधियों की सूची
पुलिस के हाथ लगी है बड़ी सफलता
एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि आरोपी के पास से 6 देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. इस हथियार सप्लायर को गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के सूर्य नमस्कार तिराहे से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी जनकगंज थाना क्षेत्र के हीरा भूमिया मंदिर के पास रहने वाला है. वह खरगोन से हथियार लाकर ग्वालियर में सप्लाई करता था. ग्वालियर क्राइम ब्रांच पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है.
ये भी पढ़ें WFI निलंबित, नए अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द, पहलवानों के 'दंगल' के बीच केंद्र सरकार का फैसला