मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देर रात एक शख्स ने अपनी पत्नी को गोलियों से भून दिया, उसके शरीर में 4 गोलियां मारी गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. पति नशे का आदी था और पत्नी बीमारी के चलते घर का काम करती थी. इसी के चलते दोनों में बहस हुई और पति ने देशी कट्टा निकालकर उस पर एक-एक कर चार गोलियां मार दीं. गोलियां महिला के सीने और गले के आसपास लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी और थोड़ी ही देर में उसने दम तोड़ दिया.

ये है मामला
घटना शनिवार देर रात लगभग ग्यारह बजे की है. सीएसपी अतुल सोनी के अनुसार, पुलिस को देर रात थाटीपुर थाना इलाके के डाटपन कॉलोनी में गोली चलने की सूचना मिली थी. पुलिस ने जाकर देखा तो मॉडल स्कूल के नजदीक स्थित घर में महिला की लाश लहूलुहान पड़ी मिली थी. मृतका की पहचान रुचि तोमर (45) के रूप में हुई और आरोपी पति सोनू तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
इस बात को लेकर हुई थी बहस
पुलिस को अभी तक की जांच में पता चला है कि रात को पति-पत्नी के बीच नशे और घरेलू काम को लेकर बहस हुई, उसके बाद हाथापाई हुई. इसी दौरान गुस्से में सोनू ने कट्टा निकाल लिया और पत्नी पर एक-एक कर चार गोलीं फायर कर दीं. एक गोली पत्नी के सीधे सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी. घटना के बाद सोनू मौके से भाग गया.
पुलिस ने मौके से महिला के शव को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल ने साक्ष्यों को इकट्ठा किया. एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया घटना के बाद पुलिस की टीमों ने अलग-अलग जगह दबिश दी और देर रात ही आरोपी सोनू तोमर को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें