विज्ञापन

School Timings Change: ग्वालियर में बदल गया स्कूल का टाइम, इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, DEO हरिओम चतुर्वेदी ने जारी किया आदेश

Gwalior School Timings Change: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्कूल का टाइम चेंज कर दिया गया है. यह परिवर्तन 10 फरवरी 2026 से लागू होगा. कलेक्टर रूचिका चौहान के निर्देश पर DEO हरिओम चतुर्वेदी ने आदेश जारी किया है.

School Timings Change: ग्वालियर में बदल गया स्कूल का टाइम, इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, DEO हरिओम चतुर्वेदी ने जारी किया आदेश

Gwalior School Timings Change: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) जिले में स्कूल के समय में बदलाव (School Timings) किया गया. यह फैसला मौसम सामान्य होने के बाद लिया गया. जारी आदेश के मुताबिक, 10 फरवरी 2026 से स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है. कलेक्टर रूचिका चौहान के निर्देश पर यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने जारी किया है.

सुबह 9 बजे खुलेंगे स्कूल, इन स्कूलों पर होगा लागू

जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, स्कूलों में 10 फरवरी से कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगी. यह आदेश ग्वालियर जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, एमपी बोर्ड सी.बी.एस.ई, आई.सी.एस. ई. एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा.

सर्दी के कारण बदला गया था स्कूलों का समय

कलेक्टर रूचिका चौहान के आदेश पर सर्दी के कारण जनवरी से स्कूलों का समय बदलकर सुबह 11 बजे से किया गया था. अब मौसम सामान्य और सर्दी कम होने से पुराने आदेश को स्थगित किया है. 

ग्वालियर में दिन में होने लगा गर्मी का अहसास

बता दें कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मौसम का मिजाज बदल गया है. अब यहां दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है. शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. IMD के अनुसार, दिन का तापमान सामान्य से करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: Swami Sachchidananda: धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी सच्चिदानंद का निधन, 9 फरवरी को दी जाएगी समाधि, CM मोहन ने जताया दुख

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close