विज्ञापन

Crime News: डिस्काउंट न देने पर वाइन शॉप पर फायरिंग, ग्वालियर में सेल्समैन को लगी गोली

Crime News: घटना देर रात उस समय हुई जब तीन युवक दुकान पर शराब खरीदने पहुंचे. उन्होंने सेल्समैन से डिस्काउंट देने की मांग की. सेल्समैन द्वारा मना करने पर युवकों ने विवाद किया और गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए. कुछ देर बाद वही आरोपी बाइक से वापस आए और दुकान के बाहर फायरिंग शुरू कर दी.

Crime News: डिस्काउंट न देने पर वाइन शॉप पर फायरिंग, ग्वालियर में सेल्समैन को लगी गोली
Crime News: डिस्काउंट न देने पर वाइन शॉप पर फायरिंग, ग्वालियर में सेल्समैन को लगी गोली

Gwalior Crime News: ग्वालियर (Gwalior) शहर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटू पार्क इलाके में बीती रात शराब खरीदने आए बदमाशों ने डिस्काउंट न मिलने पर वाइन शॉप में फायरिंग (Shooting at Liquor Store) कर दी. फायरिंग में दुकान के सेल्समैन प्रशांत शिवहरे को गोली लगी, जिसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस (Gwalior Police) ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है. हाल ही में भिंड में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था.

डिस्काउंट को लेकर हुआ विवाद, फिर लौटकर की फायरिंग

घटना देर रात उस समय हुई जब तीन युवक दुकान पर शराब खरीदने पहुंचे. उन्होंने सेल्समैन से डिस्काउंट देने की मांग की. सेल्समैन द्वारा मना करने पर युवकों ने विवाद किया और गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए. कुछ देर बाद वही आरोपी बाइक से वापस आए और दुकान के बाहर फायरिंग शुरू कर दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने तीन से चार राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली प्रशांत शिवहरे को लगी. गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और आरोपी भाग निकले.

घायल सेल्समैन को तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.

पुलिस मौके पर पहुंची, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

फायरिंग की सूचना मिलते ही गोले का मंदिर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए. दुकान के अंदर और बाहर लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों की पहचान जल्द की जा सके. CSP अतुल सोनी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

भिंड में भी मिला ऐसा ही मामला: डिस्काउंट न देने पर गोली मारने की कोशिश

ग्वालियर की इस घटना से पहले भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र स्थित प्रतापपुरा गांव में इसी तरह का एक सनसनीखेज मामला सामने आया था. वहां भगवान ग्रुप अंग्रेजी शराब दुकान पर 1 दिसंबर की रात डिस्काउंट न देने पर बदमाशों ने सेल्समैन रविंद्र यादव को गोली मार दी थी. पुलिस ने तीन दिन की मेहनत के बाद इस वारदात में शामिल एक नाबालिग सहित दो आरोपियों भूरे उर्फ प्रशांत भदौरिया और अर्पित कांकर को गिरफ्तार किया था. इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी जब्त की गई थी. हालांकि घटनाक्रम में शामिल एक अन्य आरोपी अब भी फरार है.

कैसे शुरू हुआ था पूरा विवाद

प्रतापपुरा की घटना में तीन युवक दुकान पर शराब लेने पहुंचे थे और डिस्काउंट की मांग की. सेल्समैन ने नियमों का हवाला देते हुए छूट देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद युवकों ने दुकान में झगड़ा किया.

बताया जाता है कि सेल्समैन ने युवकों की हरकतों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिससे वे और भड़क गए. उन्होंने 700 रुपये की बोतल के लिए 1400 रुपये देकर सेल्समैन को चुनौती दी और धमकी देकर चले गए.

अगले दिन युवक फिर दुकान पर आए और विवाद के दौरान एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर सेल्समैन पर गोली चला दी. गोली उसके हाथ में लगी. दूसरी गोली भी चलाने की कोशिश की गई, लेकिन कारतूस मिस हो गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

दो गिरफ्तार, एक आरोपी अब भी फरार

भिंड पुलिस ने वारदात के बाद हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था. दबिश देकर दो आरोपियों को तो पकड़ लिया गया, लेकिन एक अन्य आरोपी अब भी फरार है. पुलिस का कहना है कि उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ग्वालियर पुलिस भी अलर्ट

भिंड की वारदात के बाद ग्वालियर में हुई नई घटना से पुलिस महकमा सतर्क हो गया है. शहर में शराब दुकानों पर सुरक्षा बढ़ाने और रात के समय गश्त तेज करने के निर्देश दिए जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब दुकानों पर बढ़ते विवादों को देखते हुए विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें : एमपी में शराब लवर बदमाशों ने ठेके पर मांगा डिस्काउंट, मना किया तो सेल्समैन को मार दी गोली

यह भी पढ़ें : Holi Special Train 2026: होली पर यात्रियों को राहत; 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; MP-CG के यात्रियों को भी फायदा

यह भी पढ़ें : Mahakal Mandir Fight: महाकाल मंदिर में मुंबई की महिला श्रद्धालु से सिक्योरिटी गार्ड की मारपीट, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close