विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2025

हनुमान जयंती की शोभा यात्रा पर पथराव, बिगड़ा माहौल, पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR 

MP News: गुना में हनुमान जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभा यात्रा में दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ है. इस घटना के बाद तनाव का माहौल है. 

हनुमान जयंती की शोभा यात्रा पर पथराव, बिगड़ा माहौल, पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती के मौके पर बड़ा बवाल हो गया. यहां एक गुट ने शोभा यात्रा निकाल रहे लोगों पर पथराव कर दिया. इस घटना के बाद माहौल बिगड़ गया. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल किया. इस मामले में 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. तनाव को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर जवानों को तैनात किया गया है. इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं. इसके बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. 

दोनों ओर से हुआ पथराव

दरअसल गुना में शनिवार का शाम को हनुमान जयंती के मौके पर बीजेपी के पार्षद गब्बर कुशवाह और अन्य साथी शोभायात्रा निकाल रहे थे. इस बीच एक गुट ने डीजे बजाने को लेकर बवाल कर दिया. इस बवाल के बीच उसी गुट ने शोभायात्रा निकाल रहे लोगों पर पथराव कर दिया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पथराव होने लगे. देखते ही देखते माहौल खराब हो गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई.  हनुमान का किरदार निभा रहे व्यक्ति को बेल्ट मारे गए. 

जैसी ही सूचना मिली पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस अधीक्षक ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभालते हुए स्थिति को कंट्रोल किया.

घटना से नाराज होकर शोभायात्रा निकाल रहे लोगों के पक्ष में लोगों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया और सिटी कोतवाली का घेराव कर लिया. उसके बाद कोतवाली पुलिस ने फरियादी भाजपा पार्षद ओमप्रकाश कुशवाह की तरफ से धारा 109 ,296, 324 (4)125,191(2)191(3) 190 115(2) के तहत पांच लोगों के खिलाफ नाम दर्ज और 15 से 20 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है. पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा ने बताया कि फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है. कर्नलगंज में विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस बल को तैनात दिया गया है.

ये भी पढ़ें विधायक पुत्र की दबंगई...आधीरात को 10 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचा माता टेकरी, पुजारी के बेटे से की मारपीट

ये भी पढ़ें युवती से दोस्तों ने किया गैंगरेप, सामान दिलाने का बहाना बनाकर बुलाया था

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com