विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2025

युवती से दोस्तों ने किया गैंगरेप, सामान दिलाने का बहाना बनाकर बुलाया था

Gangrape: गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र में शर्मनाक वारदात सामने आई है. गौरेला थाना अंतर्गत पतरकोनी गांव के रहने वाले दो युवकों ने लाटा गांव की एक युवती के साथ मिलकर जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया.

युवती से दोस्तों ने किया गैंगरेप, सामान दिलाने का बहाना बनाकर बुलाया था

Gangrape Case: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा मे एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस घटना को दो दोस्तों ने मिलकर अंजाम दिया है. पुलिस ने घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला गौरेला थाना के पतरकोनी गांव का है. 

सामान दिलाने के बहाने बुलाया था 

पतरकोनी गांव के रहने आरोपी केशव पुरी ने युवती को पेंड्रा बुलाया था. यह कहकर कि उसे कुछ सामान दिलाना है. फिर वह उसे बहला-फुसलाकर लाटा के जंगल ले गया, जहां उसका दोस्त पहले से मौजूद था. योजना के तहत दोनों ने मिलकर युवती का गैंगरेप किया. इस बीच युवती ने काफी विरोध भी किया.

ये भी पढ़ें 

 

घर जाकर बताई बात

युवती ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद युवती ने  गौरेला थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1) के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें नक्सलियों ने दो राज्यों के बॉर्डर पर बिछाया बमों का जाल ! कहा- ग्रामीण न जाएं, हमारी सुरक्षा के लिए है IED 

ये भी पढ़ें Naxalites Encounter: नेशनल पार्क के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com