विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2026

Gun Fire: इंदौर में कुर्की कार्रवाई के बीच चली गोली, बैंक कर्मचारी ने मौके पर दी जान

Gun Fire During News: कोर्ट के आदेश पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की टीम मॉर्गेज लोन की वसूली के लिए विजय नगर क्षेत्र में पहुंची थी. इसी दौरान वहां मौजूद 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी अचानक भावुक हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बैंक कार्रवाई से आहत होकर उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली. गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Gun Fire: इंदौर में कुर्की कार्रवाई के बीच चली गोली, बैंक कर्मचारी ने मौके पर दी जान

Gun Fire During Confiscation Action in Indore:  इंदौर के विजय नगर क्षेत्र से एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. दरअसल, यहां बैंक की कुर्की कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली. इस घटना न सिर्फ इलाके में सनसनी फैला दी है, बल्कि आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव जैसे गंभीर मुद्दों को भी सामने ला दिया है.

जानकारी के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की टीम मॉर्गेज लोन की वसूली के लिए विजय नगर क्षेत्र में पहुंची थी. इसी दौरान वहां मौजूद 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी अचानक भावुक हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बैंक कार्रवाई से आहत होकर उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली. गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

बैंक कर्मचारी हैं मृतक

बताया जा रहा है कि हेमंत ब्रह्मवंशी इंदौर पब्लिक कोऑपरेटिव बैंक में कार्यरत थे. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिस बंदूक से उन्होंने गोली चलाई, वह संभवतः उनके पिता एसडी ब्रह्मवंशी के नाम से लाइसेंसी थी. घटना के बाद परिवार में गहरा सदमा है और इलाके में शोक का माहौल है.

पुलिस और एफएसएल टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी चंद्रशेखर पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी. फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आत्महत्या के पीछे असली कारण क्या थे और क्या मृतक किसी अतिरिक्त मानसिक दबाव में थे.

यह भी पढ़ें- MP Board Exam: 10वीं–12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए बनाए गए हैं ये सख्त नियम, परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आर्थिक संकट और बैंकिंग दबाव से जूझ रहे लोगों के लिए पर्याप्त परामर्श और सहायता तंत्र क्यों उपलब्ध नहीं हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और संवाद की भूमिका बेहद अहम होती है.

यह भी पढ़ें- 9 किमी सड़क निर्माण पर 16 करोड़ खर्च, तय मानक 7 मीटर की जगह बनाई जा रही है महज़ पौने चार मीटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com