विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2025

Tomato Prices: किसानों की बढ़ रही परेशानी, टमाटर के भाव जमीन पर, लेकिन उपभोक्ता चुका रहें दोगुनी कीमत 

Tomato Today Prices: लगातार गिरते टमाटर के दाम से किसान भी अब परेशान नजर आ रहे हैं. वैसे तो टमाटर के भाव बहुत कम हैं, लेकिन खरीदार के भाव उपभोक्ता तक पहुंचते-पहुंचते दोगुना हो रहे हैं.

Tomato Prices: किसानों की बढ़ रही परेशानी, टमाटर के भाव जमीन पर, लेकिन उपभोक्ता चुका रहें दोगुनी कीमत 
किसानों को नहीं मिल रहा टमाटर का सही दाम

Farmers in Problem: सब्जियों का जायका बड़ा देने वाला टमाटर अब आम उपभोक्ता की जेब पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. इस वक्त टमाटर के दाम (Tomato Price Problem) जमीन पर हैं और किसान इसे लेकर खासे परेशान हैं. किसान अपने टमाटर व्यापारियों को बेचने के लिए जाते हैं, तो यह एक से दो रुपये किलो के भाव से ही खरीदा जा रहा है. जिसके कारण किसानों को अपनी लागत भी निकाल पाना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में किसानों को मजबूरन मवेशियों को अपने खेत में पक कर तैयार फसल को खिलाना पड़ रहा है. 1-2 रुपये किलो का ये टमाटर बाजार में 20-25 रुपये किलो बिक रहा है.

मजबूरन मवेशियों को फसल खिला रहे किसान

मजबूरन मवेशियों को फसल खिला रहे किसान

क्या कह रहे हैं किसान?

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के किसान राधेश्याम ने बताया, '8 एकड़ खेत में टमाटर लगाए हैं. लेकिन, खरीददार नहीं मिल रहा है और व्यापारी महज एक या दो रुपये किलो मांग रहे हैं. जिसकी लागत निकालना भी मुश्किल हो रही है, क्योंकि खर्च इससे बहुत ज्यादा होता है. मार्केट में व्यापारी इसे 6 से 7 रुपये किलो और 10 रुपये किलो तक के भेजते हैं. खरीददारों तक लगभग 20 रुपये किलो तक टमाटर पहुंचता है.'

ये भी पढ़ें :- Adivasi Land Scam: भू-माफियाओं की मनमानी, 16 आदिवासी किसानों को डराकर सामान्य वर्ग के नाम ट्रांसफर की जमीन

दुकानदारों की अपनी परेशानी

एनडीटीवी की टीम ने दुकानदारों ओर व्यापारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि हम लोग व्यापारी से माल खरीदते हैं. वहां दलाली देनी पड़ती है और मंडी टैक्स देना पड़ता है. इसे 500 रुपये किलो खरीदते हैं, जिसमें टैक्स और खर्चा काटते पीटते 8 रुपये किलो हमको पड़ता है, जो ग्राहक को 10 रुपये किलो बेच रहे हैं. इसमें कहीं ना कहीं किसानों का नुकसान हो रहा है और आम उपभोक्ता का नुकसान हो रहा है.

ये भी पढ़ें :- Viral Video: 20 मिनट तक इधर-उधर भागते रहे अधिकारी, SDM Office में बंदर ने मचाया उत्पात

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com