विज्ञापन

अजब है MP! फर्जी नियुक्ति पत्र पर भाजपा दिग्गजों ने दी बधाई, बाद में मचा 'सियासी भूचाल’

एमपी में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई यही कह रहा है.सिंगरौली के एक भाजपा नेता को सिंगरौली विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का दावा किया गया. जिसके बाद भाजपा के बड़े नेताओं की बधाइयों एवं शुभकामनाओं की बरसात होने लगी.

अजब है MP! फर्जी नियुक्ति पत्र पर भाजपा दिग्गजों ने दी बधाई, बाद में मचा 'सियासी भूचाल’

Singrauli News: जरा सोचिए… जिन कंधों पर पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है, वही नेता असली और फर्जी सरकारी पत्र में फर्क नहीं कर पाए. मामला सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद के कथित नियुक्ति पत्र से जुड़ा है, जिसने पूरे सियासी गलियारों में हलचल मचा दी. सोशल मीडिया पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नाम से जारी एक नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हुआ. पत्र में सिंगरौली के एक भाजपा नेता को सिंगरौली विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का दावा किया गया. फिर क्या था…नेता जी पहुंच गए भाजपा के बड़े दिग्गजों का आशीर्वाद लेने, नेताजी को बधाइयों एवं शुभकामनाओं की बरसात होने लगी.

Latest and Breaking News on NDTV

भाजपा के कई दिग्गज नेता अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिंगरौली विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनने की बधाई और शुभकामनाओं वाले पोस्ट शेयर कर रहे थे. सत्ता के गलियारों में 'नई ताजपोशी' का माहौल बनाया जा रहा था, मिठाइयां बांटी जा रही थीं और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही थीं. लेकिन जैसे ही फर्जी नियुक्ति पत्र की सच्चाई सामने आई, वैसे ही बधाइयों की यह सियासी चमक फीकी पड़ गई. जिन नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट कुछ देर पहले शुभकामनाओं से भरे पड़े थे, वहीं बाद में एक-एक कर पोस्ट डिलीट होने लगे. हालांकि पोस्ट हट गए, लेकिन वायरल स्क्रीनशॉट्स ने पूरे घटनाक्रम को हमेशा के लिए सोशल मीडिया की फाइलों में कैद कर दिया.

भाजपा के बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दे डालीं

प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के कई बड़े नेताओं ने फोन, सोशल मीडिया और मुलाकातों के जरिए शुभकामनाएं दे डालीं. इतना ही नहीं, समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं, स्वागत हुआ और “नई जिम्मेदारी” के पोस्टर तक लग गए, लेकिन जब नियुक्ति पत्र वायरल हुआ तो पूरा मामला पलट गया. जांच में सामने आया कि वायरल हो रहा नियुक्ति पत्र फर्जी है. ना तो विभाग ने ऐसा कोई आदेश जारी किया था और ना ही सरकार की ओर से कोई आधिकारिक नियुक्ति हुई थी.

Latest and Breaking News on NDTV

अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतना बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ कैसे? और उससे भी बड़ा सवाल… क्या सत्ता के बड़े चेहरे बिना सत्यापन किए ही बधाइयां देने में जुट गए?

Latest and Breaking News on NDTV

विपक्ष ने भाजपा नेताओं पर कसा तंज

सिंगरौली से निकला यह मामला अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है. विपक्ष भी इसे लेकर सरकार और भाजपा नेताओं पर तंज कस रहा है. इस पत्र को लेकर NDTV ने जब पड़ताल शुरू किया तो चौकाने वाला सच सामने आया. NDTV ने पत्र में जारी अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल से बातचीत किया तो उन्होंने बताया कि अभी विभाग से मुझे कोई पत्र नहीं मिला है, लेकिन जिस तरह से प्रदेश के मुखिया से लेकर पार्टी के आलाकमान तक बधाई संदेश दे रहे है, यह तो गलत नहीं हो सकता है न.. यानी वीरेंद्र गोयल की बातचीत से यह साफ समझ मे आता है कि उन्हें भी यह सस्पेन्स है कि यह लेटर फर्जी नहीं हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

विभाग ने नहीं जारी किया आदेश 

वहीं नगरीय प्रशासन विभाग के एसीएस संजय दुबे ने  स्पष्ट किया है कि सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद के संबंध में उनके विभाग की तरफ से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. इस त्रुटी को भी भाजपा के बड़े बड़े दिग्गज नेता नहीं समझ पाए...

सोशल मीडिया में वायरल नियुक्ति पत्र में कई त्रुटियां सामने आईं. पत्र का प्रारूप सामान्य सरकारी आदेशों से अलग बताया गया है. साथ ही जिस अधिकारी के हस्ताक्षर दर्शाए गए, उस नाम का कोई संबंधित अधिकारी विभाग में पदस्थ ही नहीं है. सबसे महत्वपूर्ण पत्र में त्रुटि अपर सचिव की जगह अवर सचिव लिखा गया है.

ये भी पढ़ें: पीएम ग्राम सड़क योजना फेज-4: सीहोर को बड़ी सौगात, 165 करोड़ की लागत से बनेंगी 81 नई सड़कें, 84 बसाहटों को मिलेगा लाभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com