मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके कटारा हिल्स में 31 वर्षीय गर्भवती महिला ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली. ट्विशा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली थीं. उसकी शादी एक साल पहले भोपाल के वकील सामर्थ शर्मा से हुई थी. ट्विशा के ससुर न्यायिक सेवा से जुड़े रहे हैं और उनकी सास सेवानिवृत्त जज हैं.
मीडिया की खबरों के अनुसार भारतीय सेना में मेजर के पद पर कार्यरत भाई ने ट्विशा के ससुराल वालों पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं. आरोप है कि जॉब छोड़ने के बाद ट्विशा को "नाकारा" कहकर अपमानित किया जाता था. अनप्लांड प्रेग्नेंसी को लेकर पति द्वारा चरित्र पर कीचड़ उछाला गया और बच्चे को लेकर मानसिक तनाव दिया गया. इस बात को लेकर पति भी उसे ताने मारता था कि कथित तौर पर उसे यह भी कहा जाता था कि "बच्चा मेरा नहीं है, इसलिए तुम उसे गिराना चाहती हो." ट्विशा उस समय बच्चे के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन ससुराल पक्ष उस पर बच्चा पैदा करने का दबाव बना रहा था. ट्विशा शर्मा के परिजनों का दावा है कि उसके शरीर पर चोट के नीले निशान मिले हैं, जो मारपीट की ओर इशारा करते हैं.

bhopal retired judge daughter in law suicide katara hills harassment allegations
परिजनों के अनुसार आत्महत्या से कुछ समय पहले ट्विशा ने नोएडा लौटने के लिए टिकट भी बुक कर लिया था, लेकिन भोपाल से नोएडा घर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत की खबर आ गई. कटारा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार, घटना के समय पति और सास घर पर ही मौजूद थे. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने और विस्तृत बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- 'लव मैरिज के 3 माह बाद हत्या', भाई से कहे ये आखिरी शब्द, मोनिका को करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए पति ने मारा?
यह भी पढ़ें- अपनी मर्जी से दे रही हूं जान..., मोनिका नागर ने आखिरी VIDEO में बयां किया दर्द, 90 दिन पहले की कोर्ट मैरिज