विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2025

MP: पूर्व DIG उमेश के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 4.68 करोड़ की संपत्ति अटैच

ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व जेल DIG उमेश और उनके परिजनों की 4.68 करोड़ की संपत्ति अटैच

MP: पूर्व DIG उमेश के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 4.68 करोड़ की संपत्ति अटैच

ईडी ने जेल के पूर्व डीआईजी उमेश कुमार गांधी के खिलाफ अवैध संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. उमेश कुमार गांधी की करोड़ों रुपये की संपत्तियां अटैच की गई हैं. साथ ही उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के नाम पर पाई गईं अचल और चल संपत्तियां को भी अटैच किया गया है. 

साल 2012 में लोकायुक्त तूने आय से अधिक संपत्ति के मामले में भोपाल ,सीहोर और सागर में छापेमार कार्रवाई की थी. लोकायुक्त की जांच में उमेश कुमार गांधी के पास करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ था, जो उनके आए से अधिक बताई गई. उनके परिजनों के नाम पर 5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति पाई गई थी. जेल DIG रहते जेल में सामग्री सप्लाई का काम अपने परिजनों और उनके नाम पर बनाई गई फर्मों को सौंपने का आरोप भी इन पर लगा था और इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आ लगाए गए थे. लोकायुक्त और ED की जांच में खुलासा हुआ कि उमेश कुमार गांधी ने भोपाल, इंदौर, सीहोर, सागर और कटनी में भ्रष्टाचार कर करीब 20 सम्पत्ति खरीदी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com