विज्ञापन
This Article is From May 10, 2025

शर्मनाक! जिला अस्पताल में शव को कुत्तों ने खाया, परिजनों ने किया हंगामा

Narmadapuram News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिला अस्पताल में एक युवक के शव को कुत्तों ने नोच लिया. शव पोस्टमार्टम के लिए रखा हुआ था.

शर्मनाक! जिला अस्पताल में शव को कुत्तों ने खाया, परिजनों ने किया हंगामा

MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम स्थित जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखे एक युवक के शव को कुत्तों के नोचने का मामला सामने आया है. शुक्रवार की रात को पालनपुर के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा हुआ था जिसे कुत्तों ने रात में हमला कर बुरी तरह नोच लिया लेकिन सुबह तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी, 

सुबह जब मृतक के परिजन शव के पास पहुंचे तो मृतक युवक के गर्दन के पास का हिस्सा गायब दिखा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में मृतक के परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. 

क्या बोले डॉक्टर? 

इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर विजयवर्गी ने बताया कि निखिल चौरसिया की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसका शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा हुआ था. युवक के शव को कुत्तों ने नोच लिया था. मामले में जांच कर सुरक्षा गार्ड को शोकाज नोटिस जारी किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें : Mother's Day 2025: 'बस एक मां है जो मुझसे ख़फ़ा नहीं होती', मदर्स डे के बारे में जानिए सबकुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com