विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2025

‘‘सौगात-ए-मोदी’’ को लेकर दिग्विजय ने साधा BJP पर निशाना, कहा- मंदिर-मस्जिद की लड़ाई न करें

Saugat e Modi On Digvijay Singh : कांग्रेस के दिग्गज नेता और एमपी के पूर्व सीएम रह चुके दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर  ‘‘सौगात-ए-मोदी’’ को लेकर निशाना साधा है. जानें क्या कहा है..

‘‘सौगात-ए-मोदी’’ को लेकर दिग्विजय ने साधा BJP पर निशाना, कहा- मंदिर-मस्जिद की लड़ाई न करें
इंदौर (मध्यप्रदेश):

Congress leader Digvijay Singh :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘सौगात-ए-मोदी'' पहल को लेकर सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मुसलमानों को तोहफे दिए जाना अच्छी बात है, लेकिन उनके घर नहीं तोड़े जाने चाहिए और सांप्रदायिक सद्भाव का माहौल तैयार किया जाना चाहिए.सिंह ने इंदौर में ‘‘सौगात-ए-मोदी'' के बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर संवाददाताओं से कहा,‘‘अच्छा है कि वे (भाजपा) मुस्लिमों को सौगातें दें, लेकिन कम से कम उनके घर तो न तोड़ें और उनके घरों को बर्बाद तो न करें.''

'उनके खिलाफ अनर्गल बातें न करें'

उन्होंने कहा, ' जो लोग मुसलमानों को तोहफे बांट रहे हैं, वे उन्हें कम से कम इतना ही तोहफा दे दें कि उनके खिलाफ अनर्गल बातें न करें. वे हिंदुओं और मुसलमानों के बीच सद्भाव का माहौल तैयार करें और मंदिर-मस्जिद की लड़ाई न करें. ''

दिल्ली उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के सरकारी आवास से कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद न्यायिक जवाबदेही की बहस तेज होने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘‘ यह जवाबदेही तो होनी ही चाहिए. अगर किसी और व्यक्ति के घर में इतनी नकदी मिली होती, तो अब तक वह व्यक्ति जेल में होता. ''

जानें क्या है ‘‘सौगात-ए-मोदी''

‘‘सौगात-ए-मोदी'' की शुरूआत बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने ईद के पहले बीते मंगलवार को की थी, ये एक किट है, इस किट में जरूरतमंद मुस्लिम परिवारों के लिए दैनिक उपयोग की कुछ सामग्री है. जैसे खाने-पीने का सामान. कपड़े, सेंवई, खजूर, सूखे मेवे और चीनी के आलावा महिलाओं के लिए किट में सूट के लिए कपड़ा होगा, जबकि पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा दिया जाएगा है. करीब 32 लाख मुस्लिम परिवारों को ये किट वितरित की जाएगी. दिल्ली के निजामुद्दीन बीजेपी की अल्पसंख्यक मोर्चा विंग ने इस पहल की शुरू किया है. बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ये काफी खास पहल है.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को बड़ा झटका, 6 महिला माओवादियों ने डाले हथियार, बताई ये वजह

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने चखा सीधी का खास पेड़ा, वाद्य यंत्र के साथ सांसद ने भेंट की बाघों की तस्वीर, रखी ये... मांगें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com