विज्ञापन

सीएम के दौरे से पहले इंदौर में देर रात प्रशासनिक सर्जरी, SDM इधर से उधर, प्रदीप सोनी को हटाया, देखें लिस्ट

जूनी इंदौर एसडीएम प्रदीप सोनी पर भूमाफियाओं के साथ सांठगांठ के आरोप अक्सर लगते रहे हैं. उन पर करोड़ों की बेशकीमती सीलिंग की जमीन को सरकारी दस्तावेज में हेरफेर कर प्राइवेट व्यक्ति को देने का आरोप लगा था.

सीएम के दौरे से पहले इंदौर में देर रात प्रशासनिक सर्जरी, SDM इधर से उधर, प्रदीप सोनी को हटाया, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के इंदौर दौरे से पहले शहर में प्रशासनिक सर्जरी की गई. देर रात कई SDM को इधर से उधर कर दिया गया. शिकायत के बाद जूनी इंदौर SDM प्रदीप सोनी समेत अन्य पर कार्रवाई की गई. एसडीएम प्रदीप सोनी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उन्हें देपालपुर भेज दिया गया. साथ ही कॉलोनी सेल का प्रभार भी वापस ले लिया गया. इसके आदेश देर रात कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए. 

किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

नए आदेश के अनुसार, संयुक्त कलेक्टर (एसडीएम) रोशनी पाटीदार को वर्तनाम कार्य के साथ ही कॉलोनी सेल शाखा का प्रभार सौंपा गया है. घनश्याम धनगर को जूनी इंदौर का नया एसडीएम नियुक्ति किया गया है. सांवेर एसडीएम के रूप में राकेश मोहन त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी गई है.   

Betul Triple Murder: 'खूंखार' है मां-बाप और भाई का हत्यारा 12वीं टॉपर, अस्पताल में पलंग तोड़ा, बेहोश कर ग्वालियर भेजा गया, जानें कहानी

एसडीएम प्रदीप सोनी पर गंभीर आरोप 

दरअसल, एसडीएम प्रदीप सोनी पर भूमाफियाओं के साथ सांठगांठ के आरोप अक्सर लगते रहे हैं. उन पर करोड़ों की बेशकीमती सीलिंग की जमीन को सरकारी दस्तावेज में हेरफेर कर प्राइवेट व्यक्ति को देने का आरोप लगा था. SDM सोनी ने कलेक्टर की रोक के बाद भी इसके आदेश जारी कर दिए थे. उसी जमीन पर चंद्र लीला होटल और गार्डन बना हुआ हैं. मामले की जांच में लापरवाही मिलने पर जूनी इंदौर के तहसीलदार, पटवारी और आरआई को पहले ही हटाया जा चुका हैं. अब सोनी पर भी गाज गिरी है.  

राजनीतिक साजिश... इस्तीफे के बाद पहली बार बोले कांग्रेस नेता हेमंत कटारे, कॉल नहीं उठाने का कारण भी बताया

Latest and Breaking News on NDTV

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close