विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2024

देश के टॉप 10 थानों में हुआ देवास का सिलेक्शन, DGP ने अफसरों को किया सम्मानित

भारत सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में देवास के सिविल लाइन थाने का चुना गया है. इस उपलब्धि को हासिल करने पर DGP सुधीर सक्सेना ने पुलिस मुख्यालय भोपाल में देवास के SP संपत उपाध्याय और सिविल लाइन थाना देवास के TI अजय चानना को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से दिए किए गए सम्मान-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया.

देश के टॉप 10 थानों में हुआ देवास का सिलेक्शन, DGP ने अफसरों को किया सम्मानित
देश के टॉप 10 थानों में हुआ देवास का सिलेक्शन, भोपाल DGP ने अफसरों को किया सम्मानित

भोपाल: भारत सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में देवास के सिविल लाइन थाने का चुना गया है. इस उपलब्धि को हासिल करने पर DGP सुधीर सक्सेना ने पुलिस मुख्यालय भोपाल में देवास के SP संपत उपाध्याय और सिविल लाइन थाना देवास के TI अजय चानना को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से दिए किए गए सम्मान-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर ADG (SCRB) चंचल शेखर और AIG ऋचा चौबे मौजूद रहे.


"सभी थानों को करनी चाहिए कोशिश" - DGP

DGP ने कहा कि सिविल लाइन थाना देवास का देश के टॉप 10 थानों में चयनित होना मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि इससे प्रेरणा लेकर प्रदेश के सभी थानों को बेहतर कार्य करने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिन मानकों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ शीर्ष थानों का चयन किया जाता है, उनका विश्लेषण कर सभी थानों को उन मापदंडों पर खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए ताकि भविष्य में अधिक से ज़्यादा थानों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हो सके.

ये भी पढ़े: MP के मास्टर अवनीश तिवारी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित, CM मोहन ने दी बधाई

देश के 16955 थानों में से दसवां स्थान

बता दें कि हर साल देश के सभी थानों का मूल्यांकन कर, दस सर्वश्रेष्ठ थानों को चुना जाता है. इसी तारतम्य में वर्ष 2023 में थाना सिविल लाइन, जिला देवास का देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में चयन किया गया है. इसे अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था की स्थिति, पुराने मामलों के निपटारे, सामुदायिक पुलिसिंग, अपराधों की दोषसिद्धि, थाना भवन, साफ-सफाई, नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधा और गृह मंत्रालय की तरफ से तमाम लोगों, व्यापारियों, शिकायकर्ताओं से पूछताछ के आधार पर तय किया जाता है. इन सभी मापदंडों को नजर में रखने के बाद थाना सिविल लाइन, देवास को देशभर के 16955 थानों में से दसवां स्थान प्राप्त हुआ.

यह भी पढ़ें :सुभाष चंद्र बोस जयंती: जबलपुर में आम लोगों के लिए खुले जेल के ताले, देखिए किस बैरक में सोते थे नेताजी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com