विज्ञापन

Exclusive: 'खंडवा' के आशीष पेंडसे ने किया नाम रोशन, 'सितारे जमीन पर' के लिए जीता 'जी सिने अवार्ड'

NDTV Exclusive: एक्टर ने कहा कि यह अवार्ड पाकर मुझे काफी खुशी हो रही है. जब मैं खंडवा आया था तो मेरा काफी अच्छे से स्वागत हुआ और यह देखकर मुझे काफी अच्छा लगा.

Exclusive: 'खंडवा' के आशीष पेंडसे ने किया नाम रोशन, 'सितारे जमीन पर' के लिए जीता 'जी सिने अवार्ड'
bollywood news

NDTV Exclusive: आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म सितारे जमीन पर बीते साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया. फिल्म की कहानी भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. आमिर खान (Aamir Khan) ने काफी सालों बाद बॉलीवुड में कम बैक किया था. बीते दिनों मुंबई में हुए जी सिने अवार्ड्स 2026 का आयोजन हुआ, जिसमें इस फिल्म की कास्ट को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया. इन एक्टर्स में खंडवा के आशीष पेंडसे (Ashish Pendse) का नाम शामिल है. आशीष ने NDTV से बात की और अवार्ड को लेकर खुशी जाहिर की.

खुशी जाहिर की

एक्टर ने कहा कि यह अवार्ड पाकर मुझे काफी खुशी हो रही है. जब मैं खंडवा आया था तो मेरा काफी अच्छे से स्वागत हुआ और यह देखकर मुझे काफी अच्छा लगा. एक्टर ने कहा कि जब मैं अपने पुराने दोस्तों से मिला, जिन्होंने फिल्म में काम किया है. हमने पुरानी यादें ताजा की और हर एक पल को इंजॉय किया जैसे हमने पार्टी की, पास्ता खाया काफी और इंजॉय किया. बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के घर पर भी एक पार्टी हुई थी. लेकिन मैं वहां नहीं था. मैंने उनसे वीडियो कॉल पर बात की.

डायरेक्टर के बारे में ये कहा

एक्टर ने आगे कहा कि फिल्म के डायरेक्टर ने कहा कि अच्छा काम करते रहो, आगे बढ़ते रहो. डायरेक्टर ने कहा कि आगे चलकर अगर कोई फिल्म बनाएंगे तो मुझे कास्ट करेंगे. एक्टर ने आगे कहा कि जब मैंने फिल्म का एक डायलॉग कहा तो अरशद वारसी, कृति सेनन, शाहरुख खान वो सभी हंस पड़े थे. इसके अलावा आमिर खान ने मुझे अवार्ड मिलने पर बधाई दी. अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में लगभग 160 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें : अमेजन एमएक्स प्लेयर ने ‘राइज एंड फॉल' और ‘कैंपस बीट्स' के नए सीजन की घोषणा की

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close