विज्ञापन

जीजा-साली में हुआ प्‍यार: शादी के 52 द‍िन बाद यूं खुला राज, दोनों ने बनाया जीवनसाथी की हत्‍या का प्‍लान!

मध्य प्रदेश के छतरपुर में शादी के 52 दिन बाद नवविवाहिता मनीषा पटेल की मौत के मामले में नया मोड़ आया है. मृतका के मोबाइल चैट से जीजा के साथ कथित प्रेम प्रसंग और बड़ी साजिश की आशंका के बाद पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

जीजा-साली में हुआ प्‍यार:  शादी के 52 द‍िन बाद यूं खुला राज, दोनों ने बनाया जीवनसाथी की हत्‍या का प्‍लान!

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के पाय गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के महज 52 दिन बाद एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, मामले की जांच के दौरान सामने आए मोबाइल चैट के बाद पुलिस अब प्रेम प्रसंग और हत्या की साजिश के एंगल से भी इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, बीते 26 जून को मनीषा पटेल का शव उसके ससुराल के रसोईघर (किचन) में फंदे से लटका मिला था. मनीषा की शादी इसी वर्ष 5 मई 2026 को शिवम पटेल के साथ हुई थी. शुरुआत में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा था, लेकिन मृतका के मोबाइल की जांच में कुछ ऐसे चैट मिले हैं, जिन्होंने पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है. 

chhatarpur newlywed bride suicide case manisha patel mobile-chat investigation

chhatarpur newlywed bride suicide case manisha patel mobile-chat investigation

शादी से पहले से ही कथित प्रेम संबंध

परिजनों के अनुसार, मनीषा का अपनी बड़ी बहन के पति (जीजा) अजय के साथ शादी से पहले से ही कथित प्रेम संबंध था. पुलिस को मिले चैट के आधार पर यह आशंका भी जताई जा रही है कि दोनों अपने-अपने जीवनसाथियों को रास्ते से हटाने की कथित साजिश पर चर्चा कर रहे थे. हालांकि, इन चैट्स की सत्यता और परिस्थितियों की जांच अभी की जा रही है.

बताया जा रहा है कि जब इस कथित प्रेम संबंध की जानकारी मनीषा की बहन और उसके मायके वालों को हुई, तो परिवार में भारी विवाद की स्थिति बन गई. इसके बाद मनीषा ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

chhatarpur newlywed bride suicide case manisha patel mobile-chat investigation

chhatarpur newlywed bride suicide case manisha patel mobile-chat investigation

परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की

इस मामले में खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है. मोबाइल चैट, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों को खंगाला जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

दूसरी ओर, मृतका के पति और परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी; जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- DSP की वाइफ ने फेसबुक पर लिखा- मां बीमार, बच्चों को इंतजार, नक्सल क्षेत्र से पति का हो ट्रांसफर, अब हुआ तबदला

यह भी पढ़ें- IPS केके बिश्नोई: संभल में यूं खोला 100 करोड़ का जमीन घोटाला, कभी UP के 7 खूंखार माफिया को मिट्टी में म‍िलाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close