विज्ञापन

छतरपुर में एक्सीडेंट के बाद देर रात बवाल, पुलिस से झूमाझटकी और पथराव 

छतरपुर में सड़क हादसे के बाद मुस्‍लि‍म पक्ष द्वारा मारपीट करने से मामला बढ़ गया. सूचना पर हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे. देर रात हुई इस घटना में पुलिस से झूमाझटकी और पथराव की सूचना आई है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, सुरक्षा के लिहाज से इलाके में गश्‍त बढ़ा दी गई है.

छतरपुर में एक्सीडेंट के बाद देर रात बवाल, पुलिस से झूमाझटकी और पथराव 

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 4 जून की देर रात सड़क दुर्घटना के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया.  आमने-सामने से हुई टक्कर के बाद मुस्लिम पक्ष ने हिंदू पक्ष के साथ मारपीट कर दी. कुछ देर बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी और अभद्रता की. हंगामे के दौरान पथराव की भी सूचना पुलिस को मिली है. 

सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन 

इसके बाद हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे. दो पक्षों के आमने-सामने आने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस को आरोपियों द्वारा हथियारों का प्रदर्शन और हवाई फायरिंग किए जाने की भी सूचना मिली है, जिसकी जांच की जा रही है.  

दुष्कर्म के आरोपी डिप्टी कलेक्टर को भेजा गया जेल, युवती ने शादी का झांसा देकर शोषण का लगाया था आरोप

6 आरोपियों के नाम सामने आए  

सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है. पुलिस जवानों के साथ भी झूमाझटकी की गई है. मामले में अब तक 5-6 आरोपियों के नाम सामने आए हैं. सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है, उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है. 

हॉरर किलिंग का खुलासा: ग्वालियर में पिता और भाइयों ने शादीशुदा बेटी को मारकर जलाया, 26 दिन बाद खुला राज

दिल्ली हादसे के बाद भोपाल में खतरे की घंटी; 2 हजार होटल में सिर्फ 40 के पास NOC, बेसमेंट बार सबसे बड़ा खतरा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close