विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2026

VIDEO: 'बेटी पापा नहीं कहती...' पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खोला भक्त का पर्चा, पत्नी की हत्या का 15 साल पुराना राज खुला

ग्वालियर के डबरा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने दरबार लगाया. इस दौरान उन्होंने मंच से एक भक्त का पर्चा खोला, जिसमें उन्होंने पत्नी की हत्या का खुलासा किया. साथ ही यह भी बताया कि बेटी उसे पापा क्यों नहीं कहती है.

VIDEO: 'बेटी पापा नहीं कहती...' पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खोला भक्त का पर्चा, पत्नी की हत्या का 15 साल पुराना राज खुला

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों और खुलासों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. कहा जाता है कि जब वे पर्चा खोलते हैं तो वे बातें भी बात देते हैं जो किसी को नहीं पता होती. ऐसा ही एक बार फिर ग्वालियर जिले के डबरा में लगे उनके दरबार में देखने को मिला. उनका खुलासा सुनकर पूरे पंडाल में सन्नाटा छा गया.    

दरअसल, डबरा के नवग्रह मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान जी का दरबार लगाया. इस दौरान मंच पर उनके पास एक व्यक्ति पहुंचा. उन्होंने उसका पर्चा बनाया. पहले उन्होंने अर्जी लगाने वाले व्यक्ति के मन के सवाल बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य ख़राब रहता है, मानसिक अवसाद रहता है. बेटी की शादी करनी है, लेकिन वह उसे पापा नहीं कहती. 

बेटी अपने नाना-नानी के साथ रहती है

पर्चा दिखाते हुए पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने भक्त को बताया कि उन्होंने यह सवाल लिखे हैं, क्या ये सही है. इस पर भक्त ने हां में सिर हिला दिया. उसके बाद पीठाधीश्वर शास्त्री ने जो कहा उससे पूरे पंडाल में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया. उन्होंने अपने भक्त से कहा कि तुमने 15 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. बेटी के अवचेतन में यह बात अब तक बैठी है, इसलिए वह तुम्हे पापा नहीं कहती, तुम्हारे साथ नहीं रहती. वह अपने नाना-नानी के साथ रहती है. बेटी की शादी हो जाए और उससे रिश्ता जुड़ जाए, यही अर्जी लेकर आए हो.  

तुम्हारा कृत्य क्षमा के लायक नहीं

इसके बाद पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि तुम्हारा कृत्य क्षमा के लायक नहीं है, फिर भी मैं हनुमान जी से तुम्हारे लिए प्रार्थना करूंगा. तुम भी प्रार्थना करो, सब ठीक हो जाएगा. 

Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खोला झोली का राज, निकली हनुमानजी की दो मूर्तियां, एक 140 साल पुरानी; विदेश से कनेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com