विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2023

बल्कर में फंसकर डेढ़ सौ फीट तक घिसट गई बाइक, लगी भयानक आग, युवक की दर्दनाक मौत

मृतक की बाइक आरोपी चालक के टैंकर में फंस चुकी थी और सड़क पर घसिटने के कारण उसमें आग लग गई, जिसके बाद बल्कर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला. हादसे के बाद बल्कर में भी आग लग गई.

बल्कर में फंसकर डेढ़ सौ फीट तक घिसट गई बाइक, लगी भयानक आग, युवक की दर्दनाक मौत
सतना में हुआ भयानक सड़क हादसा

Satna Accident News : सतना (Satna) में सोमवार को कोलगवां थाना क्षेत्र के मटेहना में एक दर्दनाक हादसा (Accident) हो गया. यहां बल्कर चालक (Bulker Driver) ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. यही नहीं भागने की कोशिश में बल्कर चालक उसे बाइक सहित करीब डेढ़ सौ फीट तक घसीटते हुए ले गया, जिसके कारण बल्कर में आग लग गई. घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई. देखते ही देखते नेशनल हाईवे-39 का रास्ता पूरी तरह जाम हो गया.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया. वहीं करीब साढ़े तीन बजे मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चरी ले जाया गया. मृतक की पहचान उमा प्रसाद केवट के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि वह सतना सिंधी कैंप में सब्जी बेचने के बाद अपनी बाइक लेकर गांव जा रहा था. जैसे ही वह मटेहना के पास पहुंचा तभी बल्कर चालक ने उसे पीछे से अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद हंगामा होने की आशंका को देखते हुए आरोपी चालक ने भागने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें : Satna Assembly: महानवमी के मौके पर नामांकन के लिए उमड़ी भीड़, बागी चेहरे नहीं आए नज़र 

तीन घंटे तक लगा रहा जाम

मृतक की बाइक आरोपी चालक के टैंकर में फंस चुकी थी और सड़क पर घसिटने के कारण उसमें आग लग गई, जिसके बाद बल्कर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला. हादसे के बाद बल्कर में आग लग गई. विस्फोट होने की आशंका के चलते वहां से कोई निकल नहीं पा रहा था. दमकल वाहन के आग बुझाने में घंटों लगे. ऐसे में वहां पर करीब तीन घंटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही.

यह भी पढ़ें : Satna में टिकट वितरण को लेकर BJP में विरोध, पुष्पराज-रानी बागरी का इस्तीफा, गगनेंद्र समर्थकों ने घेरा पार्टी कार्यालय

प्रशासन ने दी अंत्येष्टि सहायता

पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है. हादसे से दुखी परिवार को सांत्वना देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदान की गई. बताया जाता है कि घटना के बाद रघुराजनगर तहसीलदार एलआर जांगिड और पटवारी वीरेश सिंह मौजूद थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com