विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2024

बिजली बिल जमा नहीं किया, कनेक्शन काटने गई MPEB टीम पर जानलेवा हमला, 3 के खिलाफ दर्ज हुई FIR

MPEB: कंपनी ने मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखें और जिले के कलेक्टर (Collector) और पुलिस अधीक्षक (SP) से संपर्क कर किसी भी अप्रिय स्थिति में उनसे आवश्यक सहयोग प्राप्त करें.

बिजली बिल जमा नहीं किया, कनेक्शन काटने गई MPEB टीम पर जानलेवा हमला, 3 के खिलाफ दर्ज हुई FIR

MPEB Bill Payment: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Madhya Pradesh Madhya Kshetra Vidyut Vitran Co Ltd) द्वारा दतिया संभाग के बड़ौनी वितरण केन्‍द्र अंतर्गत शासकीय कार्य में बाधा डालने पर थाना (Thana) बड़ौनी में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है. दतिया संभाग के बड़ौनी वितरण केन्‍द्र के सहायक प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार रजक द्वारा कंपनी के लाइन मैन मानसिंह अहिरवार, सुरेन्द्र परिहार चालक एवं लक्ष्मण पाल टीम के साथ बकाया राशि जमा नहीं करने पर बड़ौनी रोड स्थित पार्वती वेयर हाउस का कनेक्शन काटने की कार्यवाही कर रहे थे. इस दौरान तीन अज्ञात आरोपियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट एवं अभद्र व्‍यवहार किया गया. कंपनी द्वारा थाना बड़ौनी में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्‍याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 121(1), 132, 296, 351(1), 324(4) एवं 3(5) में एफआईआर दर्ज करवाई गयी. इस मामले में अब जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी गई है.

कंपनी ने दिए सख्त निर्देश

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मैदानी कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कंपनी ने तुरन्त एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों से दुर्व्यवहार या मारपीट के मामलों को शासकीय कामकाज में बाधा डालने के तौर पर लिया जाकर तुरंत कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं. कंपनी ने मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखें और जिले के कलेक्टर (Collector) और पुलिस अधीक्षक (SP) से संपर्क कर किसी भी अप्रिय स्थिति में उनसे आवश्यक सहयोग प्राप्त करें.

यह भी पढ़ें : MPEB: बिजली चोरी करना पड़ गया भारी, स्पेशल कोर्ट ने सुना दी इतनी सख्त सजा

यह भी पढ़ें : CM विष्णु देव साय तीजा में देंगे गिफ्ट, इस दिन ट्रांसफर करेंगे महतारी वंदन योजना की 7वीं किस्त

यह भी पढ़ें : JAN DHAN योजना के 10 वर्ष पूरे, CM मोहन यादव ने PM मोदी को दी बधाई, कहा- गरीबों को मिला सम्मानजनक जीवन

यह भी पढ़ें : NMDC: दंतेवाड़ा कलेक्टर ने लगाया ₹1620.5 करोड़ का जुर्माना, अब कंपनी ने 6 पॉइंट्स में दिया ये जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com