विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2025

बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल के भाई पर गंभीर आरोप, इन्फ्लुएंसर विश्वम पंजवानी को जान से मारने की दी धमकी

Tanya Mittal: विश्वम पंजवानी ने शिकायत में कहा कि उन्होंने तान्या मित्तल द्वारा बिग बॉस में कही जा रही बातों को लेकर कुछ वीडियो पोस्ट किए, जिससे तान्या का भाई अमितेश नाराज हो गया और उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी.

बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल के भाई पर गंभीर आरोप, इन्फ्लुएंसर विश्वम पंजवानी को जान से मारने की दी धमकी

Bigg Boss 19 contestant Tanya Mittal: बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के भाई अमितेश मित्तल पर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज गंभीर आरोप लगा है. यह आरोप सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विश्वम पंजवानी ने लगाया है. साथ ही उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

अमितेश मित्तल पर जान से मारने की धमकी का आरोप

विश्वम पंजवानी ने शिकायत में कहा कि वो एक कंटेंट क्रिएटर हैं और हास्य व्यंग्य से संबंधित फनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हैं. उन्होंने तान्या मित्तल द्वारा बिग बॉस में कही जा रही बातों को लेकर कुछ वीडियो पोस्ट किए, जिससे तान्या का भाई अमितेश नाराज हो गया और उन्होंने  विश्वम पंजवानी  के घर आकर धमकाया और जान से मारने की धमकी दी.

SP ऑफिस में की लिखित शिकायत

विश्वम पंजवानी ने  SP ऑफिस और थाना माधौगंज में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. विश्वम का कहना है कि मुझे अपनी जान का खतरा है और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने शिकायत में ये भी कहा है कि अगर उनके साथ कुछ भी होता है तो उसके लिए जिम्मेदार तान्या मित्तल और उनका भाई अमितेश मित्तल होगा.

 

इन्फ्लुएंसर विश्वम पंजवानी ने जान को बताया खतरा

हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है. पुलिस के मुताबिक, विश्वम पंजवानी  की ओर से शिकायत की गई है. फिलहाल उसकी जांच की जा रही है. इसके बाद ही कुछ कहा जाएगा. 

ये भी पढ़े: IAS Officer Transfer: MP में फिर 20 आईएएस अफसरों के तबादले, विशेष गढ़पाले ऊर्जा सचिव, वंदना बनीं वित्त निगम की एमडी, देखें पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com