Rode On Bull: ग्वालियर जिले से एक बेहद ही मजेदार वीडियो सामने आया है. वीडियो में नशे में धुत्त एक शख्स सांड की सवारी करते हुए नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में नशेड़ी युवक सिगरेट पीता हुआ सांड़ पर बैठा हुआ नजर आ रहा है. सांड की पीठ पर बैठा शख्स सिगरेट के धुएं से छल्ले बनाता हुआ आगे बढ़ता जा रहा है. शख्स इंटरनेट पर हॉट केक बना हुा है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-Video: बाइक पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का हैरतअंगेज स्टंट, उड़ी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, देखिए वायरल वीडियो
इंटरनेट यूजर्स को खूब भा रहा है नशेड़ी का अंदाज-ओ-बयां
रिपोर्ट के मुताबिक अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी को जोखिम में डालने वाले नशेड़ी शख्स का अंदाज-ओ-बयां इंटरनेट यूजर्स को खूब भा रहा है. वीडियो में नजर आ रहा शख्स कौन है, इसका पता नहीं अभी तक नहीं चल सका है, लेकिन वीडियो में नशे धुत नजर आर रहे शख्स की हरकत लोगों को खूब लुभा रही है. शख्स बेखौफ होकर सांड पर बैठकर सिगरेट का धुंए के छल्ले निकालता आगे बढ़ता जा रहा है.
शख्स की हरकतों ने राहगीरों को जरूर हैरत में डाल दिया
वीडियो थाटीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हरपुरा का बताया जा रहा है, जो इंटरनेट की दुनिया में सनसनी बना हुआ है. युवक के बारे में अभी तक कोई जानकारी मुहैया नहीं हो पाई है. हालांकि सड़क पर सांड की पीठ पर चल रहे शख्स की हरकतों ने आसपास चल रहे राहगीरों को जरूर हैरत में डाल दिया, क्योंकि सड़क पर चल रहे राहगीर सांड के मूड बिगड़ने या बिदकने की आशंका से सहमे हुए डर-डर कर आगे बढ़ रहे थे.