विज्ञापन

Bhopal News: मुस्लिम युवक से बर्बरता मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, सड़क पर उतरे लीपापोती से नाराज लोग

Bhopal News: भोपाल में कथित लव जिहाद का आरोप लगाकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा होटल में घुस कर मुस्लिम युवक की पिटाई के मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर मंगलवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए. इस दौरान कमिश्नर ऑफिस के सामने जमकर नारेबाजी की गई.

Bhopal News: मुस्लिम युवक से बर्बरता मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, सड़क पर उतरे लीपापोती से नाराज लोग
Madhya Pradesh news: मुस्लिम युवक से बर्बरता मामले में पुलिसिया लीपापोती, कार्रवाई के नाम पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
harpreet kaur reen

Bhopal Brutality Case: भोपाल में कथित लव जिहाद का आरोप लगाकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा होटल में घुस कर मुस्लिम युवक की पिटाई के मामले में पुलिस अब लीपापोती करने में जुट गई है. दरअसल, इस मामले में मुस्लिम संगठन ने पुलिस से शिकायत की थी कि मुस्लिम युवक से पिटाई के दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस्लाम धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. इसी शिकायत के आधार पर ये कार्रवाई की गई.

हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज होकर मंगलवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए. इस दौरान कमिश्नर ऑफिस के सामने जमकर नारेबाजी की गई. प्रदर्शन कर रहे पर उतरे मुस्लिम संगठन के लोग पुलिस से आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राजधानी भोपाल में चक्का जाम कर दिया. प्रदर्शन में शामिल भारी भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. 7 से ज्यादा थाना प्रभारी और ACP ने संभाला मोर्चा संभाले रहे. पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है.

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

पुलिस कमिश्नर के आश्वासन के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग वापस लौट गए. हालांकि, इससे पहले प्रदर्शन कर रहे मुस्लिम संगठन के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर नामजद गिरफ्तारी नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन कर भोपाल बंद करने देने का ऐलान किया है. इसके लिए बाकायदा दिन भी तय कर दिया गया. मुस्लिम संगठनों जुमे के दिन बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है. 

युवक को अर्धनग्न कर की गई थी मारपीट

दरअसल, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक को हिंदू लड़की के साथ होटल में पकड़ा था, जिसके बाद युवक को अर्धनग्न कर मारपीट की थी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित युवक को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता कैसे खुले आम जुलूस निकाल कर उसके साथ अभद्रता, मारपीट और गाली गलौज कर रहे हैं. आरोप है कि इसी दौरान इस्लाम धर्म के खिलाफ भी कथित रूप से आपत्तिनजर टिप्पणी की गई थी. 

होटल के कमरे से खींचकर मारा

यह पूरा मामला राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौतम नगर स्थित प्राइड होटल की है. इसके संबंध में एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती होटल में साथ ठहरे हुए हैं. इसके बाद भीड़ ने होटल में धावा बोल दिया. भीड़ जबरन कमरे में घुसी और जोड़े को बाहर खींच लाई. संगठन के सदस्यों ने युवक पर कथित "लव जिहाद" का आरोप लगाते जमकर हंगामा किया. हालांकि, युवती इन आरोपों को खारिज करते हुए लगातार चिल्ला कर कहती रही कि वह पिछले 5 वर्षों से युवक के साथ सहमति से Live-in relationship में रह रही है, लेकिन भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनी.

यह भी पढ़ें- भोपाल के एक होटल में घुसकर मुस्लिम युवक के साथ बर्बरता; स्याही और गोबर पोतकर निकाला जुलूस

इस दौरान जहांगीराबाद निवासी 27 वर्षीय पीड़ित युवक आरिफ खान को भीड़ ने बुरी तरह पीटा. उसे अर्ध-नग्न कर उसके चेहरे पर स्याही और गाय का गोबर मल दिया गया. इतना ही नहीं, उसे इसी हालत में सड़क पर घुमाया गया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया. जहां पुलिस ने जांच के बाद दोनों को छोड़ दिया था. लेकिन इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि जो हिंदूवादी कार्यकर्ता खुद युवक को लेकर पुलिस के पास गई थी. फिर भी इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को नहीं पहचानने का ढोंग करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर अपना फर्ज अदा करती दिख रही है. 

NEET Paper Leak Case: नासिक के एक गुप्त ठिकाने से रची गई थी साजिश, फिर दूसरे राज्यों के सॉल्वर गैंगों को भेजा
 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close