विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2025

MP News: बाढ़ से उफने नाले के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंची गांव, JCB से प्रसूता पहुंची अस्पताल

Panna News: पन्ना जिले में बाढ़ के कारण लोगों का बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हद तो तब हो गई, जब एक प्रसूता को अस्पताल तक ले जाने के लिए एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंची और उसे जेसीबी की मदद से अस्पताल ले जाना पड़ा.

MP News: बाढ़ से उफने नाले के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंची गांव, JCB से प्रसूता पहुंची अस्पताल
पन्ना में प्रेगनेंट महिला को जेसीबी से ले जाया गया अस्पताल

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना (Panna) जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं. धरमपुर के दुर्गापुर गांव में रविवार को एक गर्भवती महिला पुष्पा लोधी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. परिवार ने 108 एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन नाले में तेज बहाव के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई. इसके बाद उसे अस्पताल तक ले जाने के लिए जेसीबी बुलाई गई. इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है.

सरपंच ने की पहल

एक तरफ प्रसूता और उसका परिवार था, दूसरी तरफ एंबुलेंस खड़ी थी. इस स्थिति में ग्राम पंचायत दुर्गापुर के सरपंच और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर लोधी को सूचना दी गई. सरपंच ने तुरंत जेसीबी मंगवाई. प्रसूता और उसके परिवार की महिलाओं को जेसीबी की बकेट में बैठाकर नाला पार कराया गया. इसके बाद उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाया गया.

ये भी पढ़ें :- CG News: इंद्रावती नदी में अचानक पलट गई नाव, एक ग्रामीण हुआ लापता

सड़क पर बह रहा था नाले का पानी

बतादें कि पयारी-सिद्धपुर रोड पर स्थित दुर्गापुर का नाला इतना उफान पर था कि पुल के ऊपर से पानी बह रहा था. ग्राम पुखरा निवासी पुष्पा लोधी पति राम सिंह लोधी की समयपूर्व अस्पताल पहुंच सुनिश्चित करने में जेसीबी महत्वपूर्ण साबित हुई.

ये भी पढ़ें :- Crime News: पुल पर छोड़ा बाइक और नदी में बहने की बनाई कहानी, पिता की मदद के लिए कर दिया ये बड़ा क्राइम

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com