विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2026

नर्सिंग स्टूडेंट्स का प्रदर्शन, नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम; कहा- 3 साल बाद भी नहीं हुई परीक्षा

आगर मालवा जिले में नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने तीन साल बाद भी परीक्षा न होने पर उज्जैन–झालावाड़ नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया. छात्राओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन ने 80 हजार रुपये फीस ली, लेकिन परीक्षा नहीं कराई और फीस लौटाने के लिए दिए गए चेक भी बाउंस हो गए.

नर्सिंग स्टूडेंट्स का प्रदर्शन, नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम; कहा- 3 साल बाद भी नहीं हुई परीक्षा

Agar Malwa Nursing College Controversy: आगर मालवा जिले में नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने अपने भविष्य को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. प्रवेश के तीन साल बाद भी परीक्षा आयोजित न होने से नाराज छात्राओं ने उज्जैन–झालावाड़ नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया. उनका आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने फीस तो ली, लेकिन न तो परीक्षा कराई और न ही करियर को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी दी.

हाईवे पर बैठकर किया विरोध

कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ गुस्साई छात्राओं ने कॉलेज के सामने ही नेशनल हाईवे पर करीब आधे घंटे तक चक्काजाम किया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. छात्राएं हाथों में आवेदन और दस्तावेज लेकर नारेबाजी करती रहीं और अपनी समस्याओं को सार्वजनिक किया.

प्रशासन की मौजूदगी

सूचना मिलते ही एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह, तहसीलदार विजय सेनानी और कोतवाली प्रभारी शशि उपाध्याय मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने छात्राओं से चर्चा कर उन्हें समझाया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया और यातायात बहाल हुआ.

ये भी पढ़ें- CBI का डर दिखाकर सेना के रिटायर्ड अफसर को 24 घंटे रखा Digital Arrest, बैंक अफसर की सतर्कता से ठगों के मंसूबों पर फिरा पानी

फीस और चेक बाउंस का आरोप

छात्राओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि प्रवेश के समय प्रत्येक विद्यार्थी से लगभग 80 हजार रुपये फीस ली गई थी. तीन साल बीत जाने के बावजूद परीक्षा नहीं कराई गई. फीस लौटाने के लिए दिए गए चेक भी बैंक में बाउंस हो गए. छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर अभद्र व्यवहार और करियर खराब करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए.

छात्राओं की मांग

प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए और कॉलेज प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की जाए. साथ ही फीस और अन्य खर्च की राशि वापस दिलाई जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगी.

ये भी पढ़ें- चोर और ठग भी हुए 'स्मार्ट'! रायपुर में बदला अपराध का पैटर्न; चोरी-लूट के मुकाबले साइबर फ्रॉड बढ़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com