विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2023

High Calcium Foods: कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों को करें इस्तेमाल, फायदे देखकर रह जाएंगे हैरान

Calcium Rich Foods: हरी पत्तेदार सब्ज़ियों में भी कैल्शियम होता है. हम आपको कैल्शियम के कुछ ऐसे स्त्रो बताने जा रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर आप कैल्शियम की कमी से छुटकारा पा सकते हैं.

High Calcium Foods: कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों को करें इस्तेमाल, फायदे देखकर रह जाएंगे हैरान

Calcium Rich Foods For Bones: कैल्शियम की कमी से हड्डियां (Bones) कमजोर हो जाती है, जिससे तमाम प्रकार के रोग शरीर को घेरने लग जाते हैं. कैल्शियम की कमी से मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन, थकान, अनिद्रा इत्यादि समस्याएं होती है. इसकी पूर्ति के लिए आप इन फूड या फल का सेवन (Diet) कर सकते हैं.

जैसा कि हम जानते हैं दूध में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है. इसके अलावा भी कई चीज़ों से कैल्शियम की पूर्ति होती है, जिनमें ब्रोकली, दाल, पालक, भिन्डी, दूध, पनीर दही इत्यादि शामिल होते हैं. हरी पत्तेदार सब्ज़ियों में भी कैल्शियम होता है. हम आपको कैल्शियम के कुछ ऐसे स्त्रोत बताने जा रहे हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके आप कैल्शियम (Calcium) की कमी से छुटकारा पा सकते हैं.

दही
एक कप दही में 30 प्रतिशत कैल्शियम के साथ ही पोटेशियम, विटामिन B2, विटामिन 12 और फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में होता है. इसीलिए यदि आप दही का सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो आपको कभी भी कैल्शियम की कमी नहीं होगी.

बीन्स
एक कप बीन्स में 24% कैल्शियम होता है. बीन्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें और शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी को दूर करें.

यह भी पढ़ें: आचार्य बालकृष्ण के उपाय, पिगमेंटेशन का कैसे करें घरेलू इलाज?

प्रोटीन
पनीर में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है. पनीर का सेवन करने से कैल्शियम के साथ-साथ शरीर को प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में मिलता है.

आयरन
 पालक में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में पालक को शामिल करने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा पर्याप्त बनी रहती है, जिससे शरीर कई प्रकार की बिमारियों महफूज रहता है. 

बीज
अलसी कद्दू और तिल के बीज कैल्शियम के स्रोत माने जाते हैं. कैल्शियम के साथ ही इसमें ओमेगा थ्री फैटी एसिड और प्रोटीन भी होता है, जिससे शरीर को कई प्रकार के फायदा होते हैं.

भिंडी
भिंडी खाने से दांतों को भी फायदा होता है और हड्डियां मजबूत रहती है. इसके साथ ही 1 कटोरी भिन्डी में 40 ग्राम कैल्शियम होता है. भिन्डी का सेवन करने से कैल्शियम की कमी पूरी कर सकते हैं.

Disclaimer: यहां पर दी गई घरेलू नुस्खों व आम जानकारी पर आधारित है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा किसी संबंधित विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. NDTV इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Custard Apple Benefits : वजन बढ़ाने से लेकर किन चीजों में मददगार है सीतफल? जानिए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close