विज्ञापन

भोपाल में बुजुर्ग दंपती की हुई हत्या: 3 गोलियां मारकर क‍िसने ली जान? बेटे की कहानी निकली झूठी

भोपाल के ऐशबाग में बुजुर्ग दंपती की सनसनीखेज हत्या का खुलासा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन गोलियां मिलने के बाद पुलिस अज्ञात हत्यारे की तलाश में जुटी; पड़ोसियों से बोला गया बेटे का झूठ भी आया सामने. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

भोपाल में बुजुर्ग दंपती की हुई हत्या: 3 गोलियां मारकर क‍िसने ली जान? बेटे की कहानी निकली झूठी
भोपाल: बुजुर्ग दंपती के शव मिलने के मामले में नया मोड़

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में 26 जून की शाम को एक बुजुर्ग दंपती के शव मिलने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि दंपती की गोली मारकर हत्या की गई थी. इसके साथ ही, दंपती द्वारा अपने बेटे और उसके परिवार के विदेश में रहने को लेकर फैलाया गया दावा भी पूरी तरह से झूठा निकला है.

भोपाल पुलिस ने शनिवार शाम को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, महिला शकुंतला के शरीर से दो और उनके पति हेमंत बारीक के शरीर से एक गोली बरामद हुई है. रिपोर्ट में इस बात की भी पुष्टि हुई है कि दोनों को बेहद करीब से  गोली मारी गई थी. इस खुलासे के बाद पुलिस अब इसे आत्महत्या के बजाय हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है.

अज्ञात हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल पुलिस कमिश्नर (IPS) संजय कुमार ने बताया कि ऐशबाग इलाके के एक घर में दो शव मिलने की सूचना मिली थी. शुरुआती जांच में ही यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था. घटनास्थल से पुलिस को कारतूस के तीन खाली खोके मिले हैं, जिससे साफ है कि दोनों की मौत गोली लगने के कारण हुई है. सेवानिवृत्त इस बुजुर्ग दंपती की कोई संतान नहीं थी. पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की तफ्तीश कर रही है. हालांकि, स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि पति शराब पीने का आदी था और पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, हेमंत बारीक और उनकी पत्नी शकुंतला के शव शुक्रवार देर रात भोपाल स्थित उनके निवास पर मिले थे. शवों की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या दो-से-तीन दिन पहले की गई थी.

आस-पास के पड़ोसियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बुजुर्ग दंपतीको आखिरी बार 24 जून को देखा गया था. इसके बाद 26 जून 2026 को जब उनका किरायेदार किसी काम से उनके घर पहुंचा, तब इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. हालांकि, इस वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया, यह गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है.

बेटे को लेकर बोला गया 'झूठ' आया सामने

पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक और दिलचस्प बात सामने आई है. बुजुर्ग दंपतीने अपने आस-पास के लोगों और पड़ोसियों को बता रखा था कि उनका एक बेटा है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ विदेश में रहता है. लेकिन उनकी मौत के बाद जब पुलिस ने पड़ताल की, तो पता चला कि उनकी कोई संतान ही नहीं थी. इस खुलासे के बाद अब पुलिस दंपतीके शवों को उनके किसी अन्य नजदीकी रिश्तेदार को सौंपने की प्रक्रिया में जुट गई है.

भोपाल: बुजुर्ग दंपती के डीकंपोज शव मिलने के मामले में नया मोड़, पुलिस को मिले 3 खाली कारतूस

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close