विज्ञापन
Story ProgressBack

Good Friday 2024: पवित्र गुड फ्राइडे के दिन क्यों विशेष रूप से खाई जाती है मछली? वजह जानिये यहां...

मानवता की भलाई के लिए ईसा मसीह (Jesus Christ) ने अपने प्राण त्यागे थे, इसीलिए इस दिन ईसाई धर्म के लोग उपवास करते हैं लेकिन ये मांसाहार में सिर्फ़ मछली खाते हैं, ऐसा क्यों (Why do we eat fish on Good Friday) आइए जानते हैं.

Good Friday 2024: पवित्र गुड फ्राइडे के दिन क्यों विशेष रूप से खाई जाती है मछली? वजह जानिये यहां...

Good Friday 2024: गुड फ्राइडे (Good Friday) ईसाई धर्म का मुख्य त्योहार है. इस पर्व को प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हुए मनाया जाता है. इंसानों की भलाई के लिए प्रभु यीशु ने अपना जीवन कुर्बान कर दिया था. इसीलिए इस दिन को ईसाई धर्म में बेहद ख़ास रूप से मनाया जाता है, मानवता की भलाई के लिए ईसा मसीह (Jesus Christ) ने अपने प्राण त्यागे थे, इसीलिए इस दिन ईसाई धर्म के लोग उपवास करते हैं लेकिन ये मांसाहार में सिर्फ़ मछली खाते हैं, ऐसा क्यों (Why do we eat fish on Good Friday) आइए जानते हैं इसके बारे में...

उपवास रखने के बाद मांस खाना सेहत के लिए हानिकारक

गुड फ़्राइडे पर मछली खाने का रिवाज़ है, ईसाई धर्म के लोग उपवास के समय मांसाहार में सिर्फ़ मछली का सेवन करते हैं. दरअसल पहले के समय में मछली आसानी से मिल जाती थी और काफ़ी सस्ती होती थी इसीलिए इसे ख़ास खाने में शामिल नहीं किया जाता था, वहीं जो लोग मछली के अलावा अन्य मांस खरीदने में सक्षम नहीं होते थे, वे मछली खाते थे, इस कारण से गुड फ़्राइडे पर अन्य मांस खाना वर्जित है और मांसाहार में सिर्फ और सिर्फ मछली का सेवन किया जाता है. इसके अलावा इस दिन फल, सब्ज़ियां, अनाज, दूध आदि को उपवास तोड़ने के बाद खाते हैं, पूरे दिन उपवास रखने के बाद मांस खाना सेहत के लिए हानिकारक भी होता है इसीलिए इस दिन लोग मछली खाते हैं.

यह है एक और कारण

मछली खाने के पीछे कारण यह भी है कि ईसा मसीह के कई अनुयायी मछुआरे थे और जब ईसाई धर्म पर रोक लगा दी गई, तब अपने धर्म के लोगों की पहचान करने के लिए मछली का प्रयोग किया जाता था इसीलिए इस दिन मछली खाने को अहमियत दी जाती है.

यह भी पढ़ें: Good Friday: क्यों और कैसे मनाते हैं गुड फ्राइडे? जानिए यहां

Disclaimer: यहां पर बताई गई बातें आम जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से योग्य राय का विकल्प नहीं है. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा किसी संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श करें. NDTV इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Monsoon Trips: पचमढ़ी में इन जगहों का जरूर लें मज़ा, मॉनसून है घूमने का परफेक्ट समय
Good Friday 2024: पवित्र गुड फ्राइडे के दिन क्यों विशेष रूप से खाई जाती है मछली? वजह जानिये यहां...
bottled water harmful side effects plastic bottles water generates these serious diseases.
Next Article
Bottled Water Harmful Effects: क्या आप भी पीते हैं प्लास्टिक की बॉटल्स में पानी? तो इन गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं शिकार
Close
;