विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2024

न्यूजीलैंड की महिला सांसद रहिती क्लार्क का भाषण वायरल, जानें पार्लियामेंट में क्यों दी ऐसी स्पीच

Hana-Rawhiti Maipi-Clarke Viral Video: न्यूजीलैंड की 21 साल की महिला सांसद रहिती माइपे-क्लार्क ने सभी तामारिकी माओरी को समर्पित करते हुए संसद में युद्धगीत प्रस्तुत की. रहिती ने युद्धगीत भाषण के दौरान गायी.

न्यूजीलैंड की महिला सांसद रहिती क्लार्क का भाषण वायरल, जानें पार्लियामेंट में क्यों दी ऐसी स्पीच

न्यूजीलैंड (New Zealand) की अब तक की सबसे युवा सांसद हाना रहिती माइपे-क्लार्क (Hana-Rawhiti Maipi-Clarke) के जोरदार भाषण का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में रहिती संसद में माओरी संस्कृति का डांस 'हाका' परफॉर्म करते हुए अपना मुद्दा उठाया. बता दें कि हाका एक युद्धगीत है जिसे पूरी ताकत और भाव-भंगिमाओं के साथ प्रस्तुत किया जाता है. वीडियो में हाना रहिती के चेहरे की भाव भंगिमा डरा देने वाली है. ये दुनियाभर की संसदों में अपने तरह का पहला भाषण है. 

 जानिए संसद में क्या कहा हाना रहिती माइपे-क्लार्क ने?

वायरल हो रहा ये वीडियो पिछले महीने का है. न्यूजीलैंड हैराल्ड के मुताबिक, इस वीडियो में हाना मतदाताओं से एक वादा करते हुए कह रही है कि मैं आपकी भलाई के लिए मर भी सकती हूं, लेकिन मैं आपके लिए फिलहाल जिंदा रहना चाहती हूं और आपकी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही हूं.

इस सरकार ने मेरी पूरी दुनिया पर हमला करा दिया

अपने इस भाषण के दौरान वो कई बार भावुक हो जाती हैं. अपने स्पीच में उन्होंने कहा कि ‘संसद में आने से पहले मुझे कुछ सलाह दी गई थी कि मैं किसी भी बात को व्यक्तिगत रूप से न लूं… ठीक है, मैं इस सदन में कही गई हर बात को व्यक्तिगत रूप से लेने के अलावा कुछ नहीं कर सकती.'

माईपी-क्लार्क ने आगे कहा, 'कुछ ही हफ्तों में...इस सरकार ने मेरी पूरी दुनिया पर हमला कर दिया है...स्वास्थ्य, पर्यावरण, पानी, जमीन, प्राकृतिक संसाधन, माओरी वार्ड, भाषा, तामारिकी और ते तिरिटी के तहत इस देश में रहने का मेरा और आपका अधिकार है.'

माओरी भाषा के संरक्षक के रूप में खुद को देखती है माईपी-क्लार्क

सांसद ने अपने भाषण के अंत में कहा, 'हर उस व्यक्ति के लिए जो घर से देख रहा है... यह मेरा क्षण नहीं है, यह आपका है.'

द गार्जियन को रिपोर्ट के मुताबिक, वो खुद को राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि माओरी भाषा के संरक्षक के रूप में देखती हैं. माईपी-क्लार्क का मानना ​​है कि माओरी की नई पीढ़ी की इस आवाज को सुनने की जरूरत है.

चर्चा में आई हाना-राविती कौन हैं? 

हाना-राविती माईपी-क्लार्क सिर्फ 21 साल की है और 170 साल में न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की सांसद हैं. वो एओटेरोआ में 1853 के बाद से सबसे कम उम्र सांसद बनी हैं. उन्होंने संसद में अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए देश में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महिला सांसद नानिया महुता को हराया था. उन्होंने 2008 से हौराकी-वाइकाटो सीट का प्रतिनिधित्व किया था. हाना माओरी समुदाय से आती हैं और सांसद बनने से पहले ही न्यूजीलैंड के मूल समुदायों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती रही है.वहीं उनके दादा तैतिमु माईपी माओरी कार्यकर्ता समूह नगा तमातोआ के सदस्य हैं.

ये भी पढ़े: Satna: Amazon कंपनी के सेल्स मैनेजर पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com