विज्ञापन
This Article is From May 19, 2024

Exclusive: PM मोदी ने बताया उनके कार्यकाल के दौरान कैबिनेट में शुरू हुई है एक नई परंपरा, जानिए विस्तार से...

PM Modi Interview: पीएम मोदी ने कहा पार्लियमेंट में कोई बिल आता है, तो उसके साथ ग्‍लोबल स्टैंडर्ड का एक नोट आता है. दुनिया में उस क्षेत्र में कौन-सा देश सबसे अच्‍छा कर रहा है. जिसमें उसके नियम-कानून क्‍या हैं? हमें वो अचीव करना है.

Exclusive: PM मोदी ने बताया उनके कार्यकाल के दौरान कैबिनेट में शुरू हुई है एक नई परंपरा, जानिए विस्तार से...
PM Modi: पीएम मोदी ने NDTV को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है. अभी तीन चरणों की वोटिंग बाकी है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीटीवी के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया. जिसमें पीएम ने बताया कि उनकी कैबिनेट में एक नई परंपरा शुरू हुई है. जिससे देश को ग्‍लोबल लेबल पर पहुंचने में मदद मिलेगी. एनडीटीवी को दिए इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पीएम मोदी ने लोकल से लेकर ग्लोबल तक, सभी मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी. साथ ही उन्होंने बताया कि उनका काम करने का तरीका कैसे पिछली सरकारों से जुदा है. ये पूरा इंटरव्यू NDTV पर रविवार रात 8 बजे दिखाया जाएगा.

कैबिनेट में शुरू हुई नई परंपरा

इस इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आजकल मेरे कैबिनेट में एक बड़ी महत्‍वपूर्ण परंपरा चल रही है. पार्लियमेंट में कोई बिल आता है, तो उसके साथ ग्‍लोबल स्टैंडर्ड का एक नोट आता है. दुनिया में उस क्षेत्र में कौन-सा देश सबसे अच्‍छा कर रहा है. जिसमें उसके नियम-कानून क्‍या हैं? हमें वो अचीव करना है, तो कैसे करना चाहिए? यानि अब हमारा हर कैबिनेट नोट ग्‍लोबल स्टैंडर्ड से मैच करते हुए लाना होता है. इसके कारण मेरी ब्‍यूरोक्रेसी की आदत हो गई है कि बातें करने से काम नहीं बनता कि दुनिया में बढ़िया है. दुनिया में क्‍या बढ़िया है बताओ और हम उससे कितनी दूरी हैं, वहां तक हमारा जाने का रास्‍ता क्‍या है.

कई मुद्दों पर पीएम मोदी ने रखी अपनी राय

पीएम मोदी ने इस इंटरव्यू के दौरान कई मुद्दों पर अपनी बात रखी और NDTV के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया के हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया. आखिर क्या-क्या कहा पीएम मोदी ने और NDTV के एडिटर इन चीफ संजय पुगलिया ने कौन-कौन से सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछे? इसको जानने के लिए आपको रविवार की रात आठ बजे का इंतजार करना होगा.

रविवार रात 8 बजे प्रसारित होगा इंटरव्यू

NDTV के एडिटर इन चीफ संजय पुगलिया के साथ पीएम मोदी के इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू को रविवार यानि आज रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा. इसे आप हमारे न्यूज चैनल्स के साथ ही हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म यानी ndtv.in और यू-ट्यूब चैनल https://www.youtube.com/@ndtvindia पर भी लाइव देख पाएंगे. हमारी वेबसाइट NDTV इंडिया पर आप पीएम मोदी के इस इंटरव्यू की हर खास बात और उसका विश्लेषण पढ़ सकेंगे. 

ये भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय ने कांग्रस महासचिव प्रियंका गांधी को बताया झूठा, जानें क्या है मामला?

ये भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में BJP- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों की प्रतिष्ठा दांव पर, जानें दीपक - किरण के गृहक्षेत्र की सीट पर किसका होगा राज ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com