Budget 2026 Indian Railway: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा और अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. बजट 2026-27 (Budget 2026-27) में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है. रेलवे, विमानन और जल परिवहन क्षेत्रों के लिए कई बड़ी और दूरगामी घोषणाएं की गई हैं, जिनका उद्देश्य कनेक्टिविटी बढ़ाना, लॉजिस्टिक्स लागत कम करना और आर्थिक विकास को गति देना है. वहीं बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, "बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं. डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, देशभर में वाटर वेज का विस्तार, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर 2 और टियर 3 शहरों के विकास पर विशेष ध्यान और शहरों को मजबूत आर्थिक आधार देने के लिए म्युनिसिपल बांड्स को बढ़ावा, ये सारे कदम विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करेंगे.
#WATCH बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, देशभर में वाटर वेज का विस्तार, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर 2 और टियर 3 शहरों के विकास पर विशेष ध्यान और शहरों को मजबूत आर्थिक आधार… pic.twitter.com/ppkkQdpcyJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
वित्त मंत्री का ये ऐलान क्यों है खास?
केंद्रीय बजट 2026 में रेलवे को लेकर एक अहम फैसला लेते हुए सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की गई है. इन कॉरिडोरों के जरिए देश के प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्रों को तेज और आधुनिक रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर इस प्रकार हैं– मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी.

Budget 2026: बजट में 7 रेलवे कॉरिडोर का ऐलान क्यों है खास
अंतर्देशीय जलमार्गों को मजबूत करने के लिए वाराणसी और पटना में शिप रिपेयर और मेंटेनेंस से जुड़ा एक आधुनिक इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा. इसके साथ ही समुद्री विमान के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) योजना शुरू करने की भी घोषणा की गई है.

Budget 2026: बजट में 7 रेलवे कॉरिडोर का ऐलान
वित्त मंत्री ने कहा कि इंफ्रा रिस्क गारंटी फंड बनाया जाएगा और कोस्टल कार्गो प्रमोशन स्कीम लॉन्च की जाएगी. साथ ही, जलमार्ग क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि इस सेक्टर में कुशल मानव संसाधन तैयार किया जा सके.
यह भी पढ़ें : Budget 2026: गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर विशेष फोकस; MP के CM डॉ मोहन यादव ने बजट पर क्या कुछ कहा
यह भी पढ़ें : Union Budget 2026: इस बार बजट में क्या? जानिए क्या सस्ता हुआ और क्या किस पर पड़ेगी महंगाई की मार
यह भी पढ़ें : Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया 'बायोफार्मा शक्ति' स्कीम का ऐलान, जानिए क्या है फायदा
यह भी पढ़ें : इंदौर मैराथन में आर्यन की मौत; CPR दिया, फिनिशन लाइन से 100 मीटर पहले टूटा दम