विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2025

NDTV के मंच पर CJI सूर्यकांत: शुभांशु शुक्ला और महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की, बोले- देश का मान बढ़ाया

NDTV इंडियन ऑफ द ईयर 2025 समारोह में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन उन लोगों को सम्मानित करने का है, जिन्होंने अपने समर्पण, रचनात्मकता और जुनून से देश का नाम रोशन किया है.

NDTV के मंच पर CJI सूर्यकांत: शुभांशु शुक्ला और महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की, बोले- देश का मान बढ़ाया

NDTV इंडियन ऑफ द ईयर 2025 समारोह के मंच पर पहुंचे चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने कहा कि जिंदगी में कुछ पल ऐसे होते हैं, जब आपको अच्छा काम करने वालों को आगे बढ़ते हुए देखने का मौका मिलता है. आज ऐसा ही मौका है. भारत में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जिन्होंने अपने डेडिकेशन, क्रिएटिविटी और पैशन से देश का नाम रोशन किया है. ऐसे असाधारण लोगों को एक छत के नीचे इकट्ठा करना वाकई दुर्लभ है. एनडीटीवी ने देश को नई ऊंचाई तक पहुंचाने वालों को सम्मान करने का जो कार्य किया है, वो सराहनीय है. 

सीजेआई सूर्यकांत ने मुख्य भाषण में कहा कि जब हम ऐसा कोई असाधारण काम करने वाले व्यक्ति को सम्मानित होते हुए देखते हैं तो यह महज एक शख्स का सम्मान नहीं होता, बल्कि उनके वर्षों के अनदेखे प्रयासों, अनगिनत चुनौतियों और अनोखी बुद्धिमत्ता का सम्मान होता है. यह बाकी लोगों के लिए प्रेरणा का काम करता है. 

महिलाओं ने सफलता के नए मानक गढ़े

चीफ जस्टिस ने विश्व कप जीतने वाली महिला क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट पिच पर बहुत बहादुरी के साथ देश का मान बढ़ाया है. उनकी इस कामयाबी ने सफलता के नए मानक गढ़े हैं. उन्होंने दिखा दिया है कि साथ मिलकर मुश्किल काम को भी आसानी से किया जा सकता है. 

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर जाने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के बारे में कहा कि उन्होंने साबित कर दिया है कि Sky no longer has a limit. उन्होंने एक नया फ्रंटियर दिखाया है, जिसे एक्सप्लोर करके फतह किया जा सकता है. चीफ जस्टिस ने कहा कि इन हस्तियों ने ऐसा काम किया है, जो युवाओं को प्रेरित करेगा.

ये भी पढ़ें- अदाणी फाउंडेशन फ्री में देगा कंप्यूटर और AI ट्रेनिंग, रायगढ़ में महिलाओं और युवतियों को रोजगार के अवसर होंगे तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close