विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2023

ग्वालियर में चॉकलेट की चोरी : डिपार्टमेंटल स्टोर में चोरी करती चार लड़कियां CCTV में कैद, वीडियो वायरल

घटना दीन दयाल नगर में पुलिस चौकी के सामने स्थित रियांशी डिपार्टमेंटल स्टोर में हुई. इसके संचालक को तब पता चला जब चॉकलेट खरीदने के लिए पहुंचे अन्य ग्राहकों ने बताया कि फ्रिज में चॉकलेट है ही नहीं.

ग्वालियर में चॉकलेट की चोरी : डिपार्टमेंटल स्टोर में चोरी करती चार लड़कियां CCTV में कैद, वीडियो वायरल

ग्वालियर शहर से चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद आप भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे. दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक डिपार्टमेंटल स्टोर में कुछ लड़कियां चॉकलेट चुराती नजर आ रही हैं. अब तक आपने गहनों, गाड़ियों, पैसों की चोरी का मामला तो सुना होगा. लेकिन क्या आपने चॉकलेट की चोरी का मामला सुना है, अगर नहीं सुना तो ये सच है.

ग्वालियर के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में चोरी की एक घटना  सीसीटीवी में कैद हुई है. इसमें अच्छे कपड़े पहने  हाथ में कीमती मोबाइल फोन और कानों में ईयर फोन लगाए अच्छे परिवार की  दिखने वाली चाय - पांच युवतियां एक साथ झुंड में शॉपिंग के लिए मार्ट में पहुंचती हैं और फिर बड़ी ही चतुराई से वहां के फ्रिज में रखी चॉकलेट चुरा लेती हैं. ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो चुका है.

घटना दीन दयाल नगर में पुलिस चौकी के सामने स्थित रियांशी डिपार्टमेंटल स्टोर में हुई. इसके संचालक को तब पता चला जब चॉकलेट खरीदने के लिए पहुंचे अन्य ग्राहकों ने बताया कि फ्रिज में चॉकलेट है ही नहीं. बताया गया कि यह लड़कियां पास ही स्थित किसी होस्टल की रहने वाली हैं. इसकी रिपोर्ट पुलिस में कर दी गई है. स्टोर संचालक ने सारी रिकॉर्डिंग पुलिस को दे दी है. पुलिस का कहना है लड़कियां पढ़ी लिखी और किसी होस्टल की लग रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com