विज्ञापन

नक्सलवाद के सफाए के लिए सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, माओवादियों के गढ़ में बनाए 6 नए कैंप

DRG ने नक्सलियों के अंतिम महासचिव बसवा राजू उर्फ नंबला केशव राव को मार गिराया था. बसवा राजू की मौत को नक्सलवाद के खात्मे का 'टर्निंग पॉइंट' माना जा रहा है. अब माड़ में कोई बड़ा नक्सली नेता सक्रिय नहीं है. बोटेर कैंप के जरिए अब ओरछा से बीजापुर के भैरमगढ़ तक सीधी सड़क कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी.

नक्सलवाद के सफाए के लिए सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, माओवादियों के गढ़ में बनाए 6 नए कैंप
Akash Singh

Anti Naxal Operation: 31 मार्च 2026 से पहले छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के सफाए के लिए सुरक्षाबल के जवानों ने कमर कस लिया है. इसी कड़ी में सुरक्षाबलों ने अबूझमाड़ में नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में नारायणपुर पुलिस ने अबूझमाड़ के 'बोटेर' में साल 2026 का छठा सुरक्षा और जन सुविधा कैंप सफलतापूर्वक स्थापित किया है.

यह वही बोटेर इलाका है, जहां DRG ने नक्सलियों के अंतिम महासचिव बसवा राजू उर्फ नंबला केशव राव को मार गिराया था. बसवा राजू की मौत को नक्सलवाद के खात्मे का 'टर्निंग पॉइंट' माना जा रहा है. अब माड़ में कोई बड़ा नक्सली नेता सक्रिय नहीं है. बोटेर कैंप के जरिए अब ओरछा से बीजापुर के भैरमगढ़ तक सीधी सड़क कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी.

विकास को मिलेगी रफ्तार

आईजी पी. सुंदरराज और एसपी रोबिनसन गुरिया के नेतृत्व में सुरक्षाबल 'नक्सल मुक्त बस्तर' की कल्पना को साकार करने की ओर बढ़ रहे हैं. इस मिशन में नारायणपुर पुलिस, DRG, बस्तर फाइटर्स और ITBP की 6 अलग-अलग वाहिनियों ने मुख्य भूमिका निभाई. ऐसी आशा है कि कैंप स्थापना से वेरकोटी, नीचेवारा और गुंडेकोट जैसे अंदरूनी गांवों में अब शिक्षा, स्वास्थ्य और मोबाइल नेटवर्क पहुंचेगा.

यह भी पढ़ें- 41 टन लोहे का एंगल लोड ट्रेलर लेकर भागा अपचारी बालक, पुलिस ने ऐसे बरामद की 60 लाख की संपत्ति

साल 2025 में कुतुल सहित 25 कैंपों के बाद, 2026 में अब तक जटवर और आदनार समेत 6 नए कैंप खोले जा चुके हैं. दशकों से अछूते रहे अबूझमाड़ के इस क्षेत्र में अब नक्सलियों की जगह विकास का शासन होगा, नारायणपुर पुलिस का दावा है कि अबूझमाड़ में माओवादी संगठन अब पूरी तरह से खात्मे के कगार पर है.

यह भी पढ़ें- धान का सुखत कम करने के लिए प्रभारी ने किया गजब का खेला, कमी पूरा करने के लिए मिला दिया रेत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com